,

मुख्य सचिव बर्णवाल ने किया सीहोर के औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण, निवेश और रोजगार पर जोर

मुख्य सचिव बर्णवाल ने किया सीहोर के औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण बडियाखेडी एवं झिलेला औद्योगिक क्षेत्र में विकास, निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों की ली जानकारी सीजी पावर में ट्रांसफार्मर निर्माण प्रक्रिया का किया अवलोकन भोपाल मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने शुक्रवार को सीहोर जिले के औद्योगिक विकास और औद्योगिक गतिविधियों का जायजा लेने के…

मुख्य सचिव बर्णवाल ने किया सीहोर के औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण, निवेश और रोजगार पर जोर

मुख्य सचिव बर्णवाल ने किया सीहोर के औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण

बडियाखेडी एवं झिलेला औद्योगिक क्षेत्र में विकास, निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों की ली जानकारी
सीजी पावर में ट्रांसफार्मर निर्माण प्रक्रिया का किया अवलोकन

भोपाल

मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने शुक्रवार को सीहोर जिले के औद्योगिक विकास और औद्योगिक गतिविधियों का जायजा लेने के लिए सीहोर तहसील के औद्योगिक क्षेत्र बडि़याखेड़ी एवं आस्टा तहसील के औद्योगिक क्षेत्र झिलेला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में विकसित अधोसंरचना, स्थापित एवं संचालित औद्योगिक इकाइयों, निवेश की स्थिति, रोजगार के अवसरों तथा उद्योगों के संचालन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं और उद्योगों के सुचारू संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिये।

औद्योगीकरण-निवेश और रोजगार की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव बर्णवाल ने औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से जिले में हो रहे औद्योगिक विस्तार, निवेश की संभावनाओं और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की स्थिति को जाना। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए उद्योगों के विकास और संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने यह भी जाना कि औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों को किस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग के बारे में जानकारी ली।

ट्रांसफार्मर निर्माण की देखी प्रक्रिया

मुख्य सचिव बर्णवाल ने सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने ट्रांसफार्मर निर्माण की प्रक्रिया को नजदीक से देखा और निर्माण के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उद्योग में अपनाई जा रही निर्माण प्रक्रिया, उत्पादन गतिविधियों तथा औद्योगिक इकाई के संचालन की व्यवस्थाओं को समझा। इस दौरान संबंधित उद्योग एवं एमपीआईडीसी के अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मर निर्माण और औद्योगिक उत्पादन से जुड़ी जानकारी दी गई।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बालागुरू के. ने मुख्य सचिव को सीहोर जिले में स्थापित औद्योगिक केंद्रों के विकास, औद्योगिक इकाइयों की वर्तमान स्थिति तथा जिले में संचालित औद्योगिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिले में हुए निवेश, उद्योगों के संचालन, रोजगार सृजन और औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी अवगत कराया। सीहोर जिले में बडि़याखेड़ी एवं झिलेला औद्योगिक क्षेत्र औद्योगिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यहां स्थापित औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से जिले में निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एपीआईडीसी के प्रबंध संचालक चन्द्र मोली शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक विशाल सिंह चौहान, उद्योगपति, निदेशक आदि उपस्थित थे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports