,

पंजाब में मौसम रहेगा साफ, लेकिन मंडी गोबिंदगढ़ की हवा हुई बेहद जहरीली

अमृतसर. पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिवासी तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। लेकिन 10 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। 11-12 नवंबर को इसका असर पंजाब पर दिख रहा है। हवा शुष्क रहने के कारण प्रदूषण का स्तर पर सांसें घोंट रहा है। खन्ना को छोड़ सभी…

पंजाब में मौसम रहेगा साफ, लेकिन मंडी गोबिंदगढ़ की हवा हुई बेहद जहरीली

अमृतसर.

पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिवासी तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। लेकिन 10 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। 11-12 नवंबर को इसका असर पंजाब पर दिख रहा है। हवा शुष्क रहने के कारण प्रदूषण का स्तर पर सांसें घोंट रहा है।

खन्ना को छोड़ सभी प्रमुख शहरों में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक स्थिति पर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे ठंड बढ़ेगी। दरअसल, पहाड़ों की तरफ से आने वाली ठंडी हवाएं पंजाब के तापमान में गिरावट ला रही हैं। 

पंजाब के विभिन्न शहरों का तापमान
पंजाब के विभिन्न शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। प्रमुख शहरों में प्रदूषण का स्तर 100 से ऊपर बना हुआ है। सिर्फ खन्ना ऐसा शहर है, जहां स्थिति संतोशजनक है।

पजाब के प्रमुख शहरों में AQI-
शहर     AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक)
अमृतसर     138
जालंधर     146
खन्ना     75
लुधियाना     204
मंडी गोबिंदगढ़     331

कुछ दिन शुष्क रहेगा मौसम
वर्षा:
इस सप्ताह के दौरान राज्य में किसी भी महत्वपूर्ण वर्षा की संभावना नहीं है। 11-12 नवंबर को हल्की फुल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

अधिकतम तापमान: इस सप्ताह के दौरान पूर्वी और उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और राज्य के बाकी हिस्सों में 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान: उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस और राज्य के बाकी हिस्सों में 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान राज्य में सामान्य के करीब रहने की संभावना है।

तापमान में हल्की गिरावट दर्ज
मौसम केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में .2 डिग्री की मामूली गिरावट आई है, हालांकि राज्य में तापमान सामान्य के करीब ही बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 33.4 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो बठिंडा एयरपोर्ट पर 33.0 डिग्री, रोपड़ में 32.1 डिग्री, पटियाला में 31.3 डिग्री, चंडीगढ़ में 31.1 डिग्री और लुधियाना में 31.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जालंधर, मोहाली और श्री आनंदपुर साहिब में तापमान 30.1 से 30.4 डिग्री के आसपास रहा। दूसरी ओर, अमृतसर में 29.6 डिग्री, गुरदासपुर में 29.4 डिग्री, पठानकोट में 29.0 डिग्री और होशियारपुर में 29.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। सबसे कम अधिकतम तापमान थीन डैम पठानकोट क्षेत्र में 27.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports