हीरो के इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA का धमाका, एक ही शहर में एक दिन में की रिकॉर्डतोड़ स्कूटर डिलीवरी

 जयपुर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बढ़ती मांग के बीच हीरो विडा (VIDA) ने नया रिकॉर्ड बनाया है. विडा ने धनतेरस के मौके पर एक ही दिन में 600 से ज्यादा विडा वीएक्स 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर डिलीवर किए हैं. ब्रांड ने ये सभी स्कूटर्स जयपुर में डिलीवर किए हैं. कंपनी ने बताया है कि ये रिकॉर्ड एशिया…

हीरो के इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA का धमाका, एक ही शहर में एक दिन में की रिकॉर्डतोड़ स्कूटर डिलीवरी

 जयपुर

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बढ़ती मांग के बीच हीरो विडा (VIDA) ने नया रिकॉर्ड बनाया है. विडा ने धनतेरस के मौके पर एक ही दिन में 600 से ज्यादा विडा वीएक्स 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर डिलीवर किए हैं. ब्रांड ने ये सभी स्कूटर्स जयपुर में डिलीवर किए हैं. कंपनी ने बताया है कि ये रिकॉर्ड एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। 

विडा ने एक ही शहर में एक दिन में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर डिलीवर करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ये सभी डिलीवरी जयपुर के विडा एक्सपीरियंस सेंटर से हुई हैं. विडा भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में अपनी स्थिति को बेहतर कर रही है। 

पिछले महीने के सेल्स डेटा पर नजर डालें, तो हीरो विडा भारत की चौथी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी है. ऑटो पंडित्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, विडा ने अक्टूबर महीने में 29,958 इलेक्ट्रिक व्हीकल बेची हैं. ईयर-ऑन-ईयर ये ग्रोथ 81.6 परसेंट की है. आइए जानते हैं वीएक्स 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर की खास बातें। 

क्या है विडा वीएक्स 2 में खास? 
विडा के वीएक्स2 रेंज में कई स्कूटर आते हैं. कंपनी अलग-अलग बैटरी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर इस सीरीज के तहत बेचती है. वीएक्स 2 प्लस की बात करें, तो इस स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसमें रिमूवेबस बैटरी मिलती है. स्कूटर में राइडर को मल्टीपल राइडिंग मोड्स मिलते हैं। 

फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.3 इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलता है. इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन और ओटीए अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं. स्कूटर 33.2 लीटर के अंडर सीट स्टोरेज के साथ आता है. इसमें डिस्क और ड्रम ब्रेक का कॉम्बो मिलता है। 

अक्टूबर में बंपर ग्रोथ
विडा की अक्टूबर 2026 में बेहतर सेल्स हुई हैं. कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की रिटेल सेल्स में ईयर-ऑन-ईयर 80 परसेंट की ग्रोथ हुई है. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में विडा की हिस्सेदारी अक्टूबर 2026 में बढ़कर 13.6 परसेंट पहुंच गई है, जो पिछले साल अक्टूबर में 11.1 परसेंट थी। 

वीएक्स 2 प्लस दो बैटरी ऑप्शन के साथ आता है. स्कूटर के 3.4kWh वाली बैटरी में 146 किलोमीटर की रेंज मिलती है. वहीं इसका 4.4kWh बैटरी वाला ऑप्शन भी आता है, जो 187 किलोमीटर की क्लेम रेंज ऑफर करता है. वैसे कंपनी वीएक्स 2 गो सीरीज भी ऑफर करती है, जिसमें ज्यादा बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। 

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस स्कूटर को पूरे साल चलाने में 1564 रुपये का खर्च आएगा. इसके लिए कंपनी ने 15 किलोमीटर के डेली डिस्टेंस को बेस माना है. यानी आप प्रतिदिन 15 किलोमीटर का सफर तय करते हैं और स्कूटर चार्ज करने में 10 रुपये प्रति यूनिट का खर्च आता है. साथ ही एक यूनिट में आप 35 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports