,

वीर मुद्रा में दिखे प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान, राम दरबार और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की भी बनीं आकृतियां

अयोध्या। दीपोत्सव 2026 में शनिवार को रामनगरी का आकाश रामायण के प्रसंगों से सजा नजर आया। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित ड्रोन शो में 2100 स्वदेशी ड्रोन ने रोशनी और रंगों के जरिए प्रभु श्रीराम की वीर मुद्रा, रावण वध और पुष्पक विमान की आकृतियां बनाकर रामकथा को जीवंत किया। लक्ष्मण और…

वीर मुद्रा में दिखे प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान, राम दरबार और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की भी बनीं आकृतियां

अयोध्या। दीपोत्सव 2026 में शनिवार को रामनगरी का आकाश रामायण के प्रसंगों से सजा नजर आया। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित ड्रोन शो में 2100 स्वदेशी ड्रोन ने रोशनी और रंगों के जरिए प्रभु श्रीराम की वीर मुद्रा, रावण वध और पुष्पक विमान की आकृतियां बनाकर रामकथा को जीवंत किया।

लक्ष्मण और हनुमान की वीर मुद्रा के साथ राम दरबार तथा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की भव्य छवि भी आकाश में उभरी। रामकथा को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने वाले महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की आकृतियां भी प्रस्तुति का हिस्सा रहीं।

संगीत और कथावाचन के साथ बदलती आकृतियों ने दर्शकों को रामायण के विभिन्न प्रसंगों से जोड़ा। नीचे राम की पैड़ी के घाटों पर 36 लाख से अधिक दीपों की आभा और ऊपर आकाश में रामकथा के दृश्यों ने दीपोत्सव की संध्या को खास बनाया।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 1,100 ड्रोन की तुलना में इस बार 2,100 ड्रोन ने प्रस्तुति दी। अयोध्यावासियों को यह अनुभव देने के लिए नौ नवंबर को भी विशेष ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports