,

कर्मभूमि एक्सप्रेस अग्निकांड की होगी जांच, दिल्ली से पहुंचेगी विशेषज्ञों की टीम

अंबाला पंजाब के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था के साथ नए कोचों की गुणवत्ता और उनमें उपलब्ध विद्युत उपकरणों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि हादसे में जलकर राख हुए चारों कोच महज तीन महीने पहले ही…

कर्मभूमि एक्सप्रेस अग्निकांड की होगी जांच, दिल्ली से पहुंचेगी विशेषज्ञों की टीम

अंबाला
पंजाब के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था के साथ नए कोचों की गुणवत्ता और उनमें उपलब्ध विद्युत उपकरणों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

हैरानी की बात यह है कि हादसे में जलकर राख हुए चारों कोच महज तीन महीने पहले ही पंजाब की कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में तैयार किए गए थे। अगस्त 2026 में तैयार हुए 22 कोचों के इस रैक में से चार कोच आग की भेंट चढ़ गए।

सभी कोच नए थे और निर्माण के समय उनकी निर्धारित जांच भी की गई थी। हादसे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पहले अंबाला मंडल स्तर पर पांच सदस्यीय वरिष्ठ अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की गई थी।

अब उत्तर रेलवे के बड़ौदा हाउस (दिल्ली) से भी वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाई गई है। इसमें सेफ्टी, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम जल्द ही घटनास्थल सराय बंजारा के अलावा अंबाला और चंडीगढ़ का दौरा कर पूरे मामले की जांच करेगी।

अंबाला पहुंचे जले कोच, बाकी चंडीगढ़ में खड़े
जांच के लिए हादसे में क्षतिग्रस्त हुए कोचों को अंबाला और चंडीगढ़ में अलग-अलग खड़ा कराया गया है। जले हुए कोच अंबाला छावनी पहुंच चुके हैं, जबकि रैक के बाकी कोच चंडीगढ़ में खड़े हैं।

अधिकारियों की टीम इन कोचों का तकनीकी निरीक्षण करेगी। जांच में यह भी देखा जाएगा कि आग की शुरुआत किस कोच से हुई और वहां कौन से उपकरण या विद्युत प्रणाली मौजूद थी।

प्रारंभिक स्तर पर मोबाइल फोन, चार्जर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में विस्फोट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, शार्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा रहा। हालांकि, जांच पूरी होने से पहले किसी एक कारण को जिम्मेदार ठहराना जल्दबाजी होगी।

डेढ़-डेढ़ सौ से अधिक यात्री और सामान से भरे थे डिब्बे
बताया जा रहा है कि जिन अनारक्षित कोचों में आग लगी, उनमें क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। एक-एक डिब्बे में डेढ़ सौ से अधिक यात्रियों के होने की जानकारी सामने आई है। यात्रियों के साथ बड़ी मात्रा में सामान भी था।

आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 35 मिनट में चार कोच जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि आग लगने के चार-पांच मिनट के भीतर ही चेन खींचकर ट्रेन रोक दी गई। यदि ट्रेन को समय रहते नहीं रोका जाता तो आग दूसरे कोचों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।

अंबाला मंडल ने तुरंत संभाला मोर्चा
हादसे के बाद अंबाला मंडल के अधिकारी अलर्ट मोड पर रहे। यात्रियों की सुविधा के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर) की बिजली बंद कराई गई।

रेलवे कर्मचारियों ने राहत और सुरक्षा कार्यों के बाद अप लाइन को करीब डेढ़ घंटे और डाउन लाइन को तीन घंटे में बहाल कर दिया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हो सका।

अब जोन स्तर की वरिष्ठ अधिकारियों की जांच टीम के दौरे से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि महज तीन महीने पहले तैयार हुए नए कोचों में आग आखिर कैसे लगी और हादसे के पीछे मानवीय लापरवाही, तकनीकी खामी या कोई बाहरी कारण जिम्मेदार था।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports