,

बिहार में छठ पर खास सुविधा, गंगा घाटों का हवाई नजारा दिखाएगा हेलीकॉप्टर; 10 से 16 नवंबर तक सेवा

पटना  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ड्रीम प्रोजेक्ट हेलीकॉप्टर जॉय राइड का दायरा बढ़ाया गया है। इसमें नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। इसके तहत अब छठ महापर्व के दौरान गंगा घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़, रोशनी से जगमगाते घाट और उत्सव के रंग में रंगे पटना शहर की खूबसूरती अब आसमान से भी…

बिहार में छठ पर खास सुविधा, गंगा घाटों का हवाई नजारा दिखाएगा हेलीकॉप्टर; 10 से 16 नवंबर तक सेवा

पटना
 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ड्रीम प्रोजेक्ट हेलीकॉप्टर जॉय राइड का दायरा बढ़ाया गया है। इसमें नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं।

इसके तहत अब छठ महापर्व के दौरान गंगा घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़, रोशनी से जगमगाते घाट और उत्सव के रंग में रंगे पटना शहर की खूबसूरती अब आसमान से भी निहारने का मौका मिलेगा।

पर्यटन विभाग ने इस बार छठ के अवसर पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर जॉय राइड की विशेष सुविधा शुरू की है।

लगातार छह दिनों तक होगी जॉय राइड 
महज 2100 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च कर लोग हेलीकॉप्टर से पटना के मनोरम दृश्यों का हवाई भ्रमण कर सकेंगे। इस पहल से छठ के पारंपरिक उत्साह के साथ पर्यटन और रोमांच का नया अनुभव भी जुड़ेगा।

पर्यटन विभाग की ओर से हेलीकॉप्टर जॉय राइड के लिए मंगलवार से विशेष बुकिंग शुरू कर दी गई है। यह सेवा 10 से 16 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी।

इस दौरान प्रतिदिन सुबह आठ बजे से 10 बजे तक हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिदिन छह स्लॉट निर्धारित किए गए है।

इसके बाद 19 नवंबर से हेलीकॉप्टर जॉय राइड की नियमित सुविधा शनिवार और रविवार के साथ प्रत्येक गुरुवार एवं शुक्रवार को भी उपलब्ध रहेगी।

आसमान से दिखेगी छठ की रौनक
छठ बिहार की सांस्कृतिक पहचान और लोकआस्था का सबसे बड़ा पर्व है। इस दौरान गंगा सहित विभिन्न नदियों, तालाबों और जलाशयों के किनारे लाखों श्रद्धालु अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।

घाटों की सजावट, आकर्षक रोशनी और भक्तिमय माहौल पूरे शहर को उत्सव के रंग में रंग देता है। हेलीकॉप्टर जॉय राइड के माध्यम से पर्यटक गंगा के विस्तृत प्रवाह, नदी किनारे बसे शहर और उसके खूबसूरत नजारों को एक अलग नजरिये से देख सकेंगे।

ऑनलाइन करा सकेंगे बुकिंग
पर्यटन विभाग की इस पहल का उद्देश्य छठ महापर्व के अवसर पर राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना और पर्यटकों को यादगार अनुभव उपलब्ध कराना है।

हेलीकॉप्टर की जॉय राइड का आनंद लेने के इच्छुक लोग बिहार पर्यटन के आधिकारिक बुकिंग पोर्टल booking.tourism.bihar.gov.in के माध्यम से अपनी सीट आरक्षित करा सकते हैं। प्रति व्यक्ति किराया 2100 रुपये निर्धारित किया गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed