,

भोपाल-जबलपुर में पचमढ़ी से ज्यादा ठंड, अमरकंटक में चलीं बर्फीली हवाएं

भोपाल  मध्य प्रदेश में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। अमरकंटक में सबसे कम 10.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं कटनी के करौंदी में पारा 11.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में…

भोपाल-जबलपुर में पचमढ़ी से ज्यादा ठंड, अमरकंटक में चलीं बर्फीली हवाएं

भोपाल
 मध्य प्रदेश में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। अमरकंटक में सबसे कम 10.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं कटनी के करौंदी में पारा 11.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। दूसरी ओर, दीपावली के बाद भोपाल और उज्जैन में वायु प्रदूषण ने भी चिंता बढ़ा दी है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है।

अमरकंटक और करौंदी में सबसे ज्यादा ठंड
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीती रात अमरकंटक प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद कटनी के करौंदी में 11.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा दमोह में 12 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 12.3 डिग्री, रायसेन में 12.6 डिग्री और बालाघाट के मलाजखंड में 12.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में ठंड पकड़ेगी रफ्तार
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक, आने वाले 3 से 4 दिनों में मध्य प्रदेश में ठंड और जोर पकड़ सकती है. ऐसे में रात के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट देखी जा सकती है. अमरकंटक और करौंदी के बाद दमोह में 12 डिग्री, कल्याणपुर (शहडोल) में 12.3 डिग्री, रायसेन में 12.6 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड में 12.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

भोपाल-जबलपुर ने हिल स्टेशन को पीछे छोड़ा
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बीती रात मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ-साथ जबलपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा, यहां रात को तेज ठंड का एहसास हुआ. ऐसे में ठंड के मामले में भोपाल और जबलपुर ने प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी को पीछे छोड़ दिया. पचमढ़ी में मंगलवार रात तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

नवंबर में टूटेंगे ठंड के कई रिकॉर्ड?
मध्य प्रदेश में ठंड का पिछले कई सालों का पैटर्न अगर देखें तो नवंबर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का रिकॉर्ड रहा है. कुछ अपवाद छोड़ दें तो नवंबर में पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ती रही है. माना जा रहा है कि दिवाली के ठीक बाद ठंड ने जिस तरह से रफ्तार पकड़ी है, तो आने वाले दिनों में इससे कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं. जबलपुर, इंदौर और भोपाल में नवंबर के दौरान कई बार मावठे की बारिश भी होती रही है। 

भोपाल-जबलपुर पचमढ़ी से भी ठंडे
प्रदेश की राजधानी भोपाल और जबलपुर में रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि दोनों शहरों में न्यूनतम तापमान प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी कम रहा। पचमढ़ी में पारा 13.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अन्य शहरों की बात करें तो उमरिया में 13.4, मंडला और नौगांव में 13.6, रीवा में 13.8, इंदौर में 14, खजुराहो में 14.4 और सीधी में 14.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

अगले चार दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग (IMD) भोपाल के मुताबिक, आने वाले चार दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इससे रात और सुबह के समय ठंड का असर और बढ़ सकता है। खासकर खुले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है।

दिवाली के बाद भोपाल-उज्जैन की हवा हुई खराब
एक तरफ प्रदेश में ठंड बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ वायु प्रदूषण भी चिंता का कारण बन गया है। दीपावली के बाद भोपाल और उज्जैन में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि पिछले पांच साल में यह तीसरी बार है, जब दोनों शहरों में प्रदूषण का स्तर इतना अधिक दर्ज किया गया है। इसके अलावा ग्वालियर, इंदौर, देवास, जबलपुर, मंडीदीप, सिंगरौली, पीथमपुर और कटनी सहित कई शहरों में भी प्रदूषण बढ़ा है।

रात में धुंध और सुबह हल्का कोहरा
प्रदूषण बढ़ने का असर शहरों की दृश्यता पर भी दिखाई दे रहा है। रात करीब 8 बजे के बाद कई शहरों में धुंध छाने लगती है। वहीं सुबह के समय हल्का कोहरा भी नजर आ रहा है। ठंड और प्रदूषण के इस दोहरे असर से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं
मौसम विभाग ने बुधवार को मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में आंधी या बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और आंधी की गतिविधियां देखने को मिली थीं। अब मौसम साफ रहने और रात के तापमान में गिरावट जारी रहने का अनुमान है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports