,

ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, संगरूर हादसे में 3 लोगों की गई जान

संगरूर. पंजाब के संगरूर से बुधवार की सुबह सवारियां लेकर रवाना हुई पीआरटीसी की एक बस मुख्यमंत्री आवास से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे समीप भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। ओवरब्रिज के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और सड़क किनारे खतानों में उतर गई। हादसे…

ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, संगरूर हादसे में 3 लोगों की गई जान

संगरूर.

पंजाब के संगरूर से बुधवार की सुबह सवारियां लेकर रवाना हुई पीआरटीसी की एक बस मुख्यमंत्री आवास से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे समीप भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। ओवरब्रिज के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और सड़क किनारे खतानों में उतर गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों में सिविल अस्पताल संगरूर लाया गया जहां से 10 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार स्थानीय सिविल अस्पताल में चल रहा है। हादसे को लेकर सब-इंस्पेक्टर मेहर सिंह ने बताया- यह बस संगरूर से धुरी होते हुए चंडीगढ़ के अपने नियमित रूट पर चलती है। आज बस थोड़ी देरी से चल रही थी। जब बस एक ओवरब्रिज के पास पहुंची, तो वह बेकाबू होकर एक खाई में गिर गई। मौके पर ही 3 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। लगभग 24-25 अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेज दिया गया है।

संगरूर से चंडीगढ के लिए रवाना हुई थी बस
जानकारी के अनुसार, पीआरटीसी की यह बस सुबह संगरूर से सवारियां लेकर रवाना चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में ओवरब्रिज के पास बस अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। पहले बस ओवरब्रिज से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे खतानों में पलट गई।

पटियाला रेफर किया जा रहे बस के यात्री
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से बचाव कार्य शुरू करवाया। एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को तुरंत नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारी मेहर सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस पीआरटीसी की थी और सुबह बस में काफी यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे के समय मौसम साफ था और धुंध नहीं थी। शुरुआती जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

तीन लोगों की मौत
वहीं, सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के बाद घायल लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। उनके शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports