ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले ब्रेट रैंडेल को मिला बड़ा मौका, पहली बार कीवी टीम में हुए शामिल

 माउंट माउंगानुई भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वॉड में बदलाव किया है. तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, जबकि ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन की भी वापसी हुई है. रैंडेल के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका होगा।  31…

ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले ब्रेट रैंडेल को मिला बड़ा मौका, पहली बार कीवी टीम में हुए शामिल

 माउंट माउंगानुई

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वॉड में बदलाव किया है. तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, जबकि ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन की भी वापसी हुई है. रैंडेल के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका होगा। 

31 साल के रैंडेल ने घरेलू क्रिकेट में  लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रैंडेल ने अबतक 46 फर्स्ट क्लास, 55 लिस्ट-ए और 45 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 284 विकेट अपने नाम किए हैं. रैंडेल ने इसी साल एक फर्स्ट क्लास मुकाबले के दौरान पारी में लगातार 5 गेंदों पर 5 विकेट झटके थे. फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी बॉलर ने ये उपलब्धि हासिल की. उनके चयन पर मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि रैंडेल लंबे समय से अच्छा खेल रहे हैं और इस मौके के पूरी तरह हकदार हैं। 

न्यूजीलैंड को तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की चोटों के कारण टीम में बदलाव करना पड़ा है. वहीं, कई प्रमुख टेस्ट खिलाड़ी भारत के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटे हैं. ऐसे में ब्रेट रैंडेल और जोश क्लार्कसन को अंतिम दो वनडे के लिए चुना गया है। 
कोच रॉब वाल्टर ने उम्मीद जताई कि मौसम अनुकूल रहेगा और टीम सीरीज का सकारात्मक अंत करने में सफल होगी. भारत फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। 

चौथे वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जेमिसन, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट और विल यंग। 

पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट, ब्लेयर टिकनर और विल यंग

वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड, भारत 5 विकेट से जीता (DLS नियम)
दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन, भारत चार रनों से जीता (DLS नियम)
तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन, बेनतीजा
चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई
पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports