,

शिवराज की मां के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे बड़े नेता, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी होंगे शामिल

भोपाल  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने और श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर से वरिष्ठ नेता भोपाल पहुंच रहे हैं।इसी क्रम में गुरुवार को भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित त्रयोदशी शांति भोज कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बिहार के…

शिवराज की मां के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे बड़े नेता, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी होंगे शामिल

भोपाल 
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने और श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर से वरिष्ठ नेता भोपाल पहुंच रहे हैं।इसी क्रम में गुरुवार को भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित त्रयोदशी शांति भोज कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और कृषि मंत्री पहुंचे। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजनाथ, ओम बिरला सहित कई दिग्गज नेता भी पहुंचेंगे
शांति भोज कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों के शामिल होने का कार्यक्रम है।

देशभर से नेताओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

 भोपाल में गुरुवार को कई बड़े नेताओं की मौजूदगी रहेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:55 बजे पहुंचेंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शाम 4:40 बजे भोपाल आएंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत कई राज्यों के कृषि मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शिवराज सिंह चौहान की मां की त्रयोदशी में शामिल होंगे बड़े नेता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी सुबह 11:55 बजे भोपाल पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के आने का कार्यक्रम भी तय है। पश्चिम बंगाल के शुभेंदु अधिकारी भी भोपाल पहुंचेंगे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कई राज्यों के कृषि मंत्री भी शांति भोज में शामिल होंगे। कार्यक्रम में नेताओं की मौजूदगी के कारण प्रशासन ने सुरक्षा और आवाजाही को लेकर तैयारियां की हैं।

राजनाथ सिंह और ओम बिरला शाम 4:40 बजे पहुंचेंगे भोपाल
वहीं प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक योगी आदित्यनाथ 12 नवंबर को सुबह 11:55 बजे भोपाल पहुंचेंगे और दोपहर 1:05 बजे रवाना होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शाम 4:40 बजे एक साथ भोपाल आएंगे। दोनों का प्रस्थान शाम 6:10 बजे निर्धारित है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आगमन रात 12:25 बजे बताया गया है। वे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रवाना होंगे।

इनके अलावा उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और कृष्ण लाल पंवार, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय विठोबा भरणे, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह काशाना और आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री किंजरापु अचनाइड भी भोपाल आएंगे। बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का आगमन उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह के आने का समय अभी तय नहीं है।

वृंदावन गार्डन में सुरक्षा के मजबूत इंतजाम
दरअसल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां की त्रयोदशी और शांति भोज का कार्यक्रम भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें कई राज्यों से मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कृषि मंत्री पहुंच रहे हैं। एक ही दिन में इतने बड़े नेताओं के आने के कारण भोपाल में VVIP मूवमेंट रहेगा। प्रशासन ने नेताओं के आगमन और कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक नेताओं की आवाजाही और उनके प्रस्थान को लेकर भी व्यवस्था की गई है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports