,

करीना कपूर के नेकलेस में ऐसा क्या? पेंडेंट देखकर क्यों मचा सियासी बवाल

भोपाल भोपाल रियासत के एक पेंडेंट को लेकर विवाद छिड़ गया है। यह विवाद इसलिए है कि उस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं। इन आयतों वाले पेंडेंट को इस दिवाली पर फिल्म एक्ट्रेस करीना कपूर ने पहना था। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद भोपाल के कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने…

करीना कपूर के नेकलेस में ऐसा क्या? पेंडेंट देखकर क्यों मचा सियासी बवाल

भोपाल
भोपाल रियासत के एक पेंडेंट को लेकर विवाद छिड़ गया है। यह विवाद इसलिए है कि उस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं। इन आयतों वाले पेंडेंट को इस दिवाली पर फिल्म एक्ट्रेस करीना कपूर ने पहना था। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद भोपाल के कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने इस पर बेहद आपत्ति व्यक्त की है।

सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर विवादों में आ गई है। इस दिवाली पर उन्होंने कपड़ों के साथ गले में जो पेंडेंट पहना था, उस पर विवाद छिड़ गया है। भोपाल के कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने इस पर कहा है कि करीना और उनकी स्टाइलिस्ट रिया कपूर को लीगल नोटिस भेजा गया है। अब्बास का कहना है कि जो उन्होंने पेंडेंट पहना है, उस पर कुरान की पवित्र आयतों को फैशन के रूप में इस्तेमाल किया गया है और उन्हें ऐसे लिबास के साथ पहनना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। अब्बास ने करीना कपूर से सोशल मीडिया से तस्वीरें हटाने और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर क्या लिखा
करीना कपूर ने कुरानी आयत (आयतल कुर्सी) का पेंडेंट पहना, करीना कपूर से पोस्ट हटाने और माफी की मांग को लेकर भाई अब्बास हफीज़ ने कुरान की आयतों को गहनों के रूप में प्रदर्शित करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कानूनी नोटिस के ज़रिए करीना कपूर से विवादित पोस्ट हटाने, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम उन्होंने किसी राजनीतिक पद या दल के लिए नहीं, बल्कि अपनी और समुदाय की धार्मिक आस्था के सम्मान में उठाया है उन्होंने कहा यह पेंडेंट भोपाल की बेगमों शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम ने अपनी आस्था और इबादत के लिए बनवाया था। इसे फैशन या दिखावे के लिए नहीं बनाया गया था।

करीना को माफी मांगने की जरूरत नहीं
इस पर हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी कहते हैं कि हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं के लॉकेट पहनना पवित्र माना जाता है। इसी तरह मुस्लिम समुदाय के लोग पवित्र आयतों वाले ताबीज पहनते हैं। ऐसे में करीना के पेंडेंट पहनने पर आपत्ति नहीं की जाना चाहिए। चंद्रशेखर ने यहां तक कह दिया कि करीना को माफी मांगने की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने सवाल पूछा है कि इस विरोध की असली वजह क्या करीना कपूर का दिवाली मनाना तो नहीं है?

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports