,

दीपोत्सव में रेत से साकार हुआ राम मंदिर और राम दरबार, 220 टन रेत से बना अनोखा स्वरूप

अयोध्या दसवें दीपोत्सव में भी विश्व रिकॉर्ड बना। हर वर्ष दीयों का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली रामनगरी के दीपोत्सव में आस्था और कला का ऐसा संगम साकार हुआ, जिसने विश्व पटल पर अयोध्या की पहचान को एक और आयाम दिया है। सरयू की रेत से निर्मित भव्य राम दरबार और राम मंदिर की कलाकृति विश्व…

दीपोत्सव में रेत से साकार हुआ राम मंदिर और राम दरबार, 220 टन रेत से बना अनोखा स्वरूप

अयोध्या
दसवें दीपोत्सव में
भी विश्व रिकॉर्ड बना। हर वर्ष दीयों का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली रामनगरी के दीपोत्सव में आस्था और कला का ऐसा संगम साकार हुआ, जिसने विश्व पटल पर अयोध्या की पहचान को एक और आयाम दिया है। सरयू की रेत से निर्मित भव्य राम दरबार और राम मंदिर की कलाकृति विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है।

प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ 220 टन सरयू की रेत से 58 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची विशाल कलाकृति तैयार की। राम कथा पार्क में साकार हुई यह कलाकृति विश्व शांति, मानवता और भाईचारे का संदेश दे रही है। बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसे विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता देते हुए डिजिटल प्रमाणपत्र जारी किया है।

सात दिन की साधना, रेत में उकेरी रामनगरी की भव्यता
इस विशाल कलाकृति का निर्माण 30 अक्टूबर को शुरू हुआ था। सात दिनों तक लगातार चले श्रम और साधना के बाद सात नवंबर को इसे अंतिम रूप दिया गया। मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह उनकी पहली राम दरबार आधारित विशाल सैंड आर्ट है और उनके दावे के मुताबिक विश्व की सबसे लंबी रेत निर्मित राम दरबार कलाकृति है।

दीपोत्सव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कलाकार को विश्व रिकॉर्ड की उपलब्धि पर बधाई दी। उपराष्ट्रपति ने भी 'वेल डन' कहकर कला की सराहना की।

बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, गिनीज की प्रक्रिया जारी
मधुरेंद्र कुमार ने 30 अक्टूबर को ही बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन संबंधी सूचना भेजी थी। सात नवंबर को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से ईमेल के माध्यम से स्वीकृति मिली। कलाकृति को दर्ज कर डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की प्रक्रिया अभी जारी है।

25 से अधिक देशों में दिखा चुके हैं हुनर
बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी मधुरेंद्र कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सैंड आर्ट के लिए पहचान रखते हैं। वह 25 से अधिक देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और 12 से अधिक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम होने का दावा करते हैं। रेत के साथ कोयले की राख, पत्तियों, फल-सब्जियों और पुनर्चक्रण सामग्री से भी कलाकृतियां तैयार करते हैं।

अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से रेत कला में मानद डाक्टरेट प्राप्त कर चुके मधुरेंद्र की रचनाओं में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्ति और विश्व शांति जैसे विषय प्रमुख रहते हैं। अयोध्या में उनकी यह कलाकृति दीपोत्सव के जरिए रामकथा, भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का माध्यम बनी है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports