छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं पारंपरिक बिहारी लौकी की सब्जी, जानें आसान रेसिपी

 छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से होती है और इस दिन बनने वाले भोजन का अपना खास महत्व है. नहाय-खाय के मौके पर घरों में लौकी की सब्जी, चना दाल और अरवा चावल का भात बनाया जाता है. इस दिन भोजन तैयार करते समय साफ-सफाई और शुद्धता का खास ध्यान रखा जाता है. यही वजह…

छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं पारंपरिक बिहारी लौकी की सब्जी, जानें आसान रेसिपी

 छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से होती है और इस दिन बनने वाले भोजन का अपना खास महत्व है. नहाय-खाय के मौके पर घरों में लौकी की सब्जी, चना दाल और अरवा चावल का भात बनाया जाता है. इस दिन भोजन तैयार करते समय साफ-सफाई और शुद्धता का खास ध्यान रखा जाता है.

यही वजह है कि इसे सामान्य दिनों की सब्जी से थोड़ा अलग तरीके से बनाया जाता है. अगर आप भी इस बार छठ पूजा के लिए पारंपरिक बिहारी अंदाज में लौकी की सब्जी बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी ट्राई सकते हैं. इसका स्वाद हल्का, सादा और घर जैसा होता है. 

लौकी की सब्जी के लिए सामग्री
    1 मध्यम आकार की ताजी लौकी
    2 बड़े चम्मच घी
    आधा छोटा चम्मच जीरा
    हरी मिर्च<strong> </strong> 2-3 (बारीक कटी हुई)
    आधा छोटा चम्मच हल्दी
    स्वादानुसार सेंधा नमक
    थोड़ा-सा कटा हुआ हरा धनिया
    जरूरत के अनुसार पानी

Lauki Ki Sabzi Recipe: लौकी की सब्जी बनाने की आसान विधि
1
सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह धोकर छील लें. इसके बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अगर लौकी के बीज बहुत बड़े और सख्त हैं, तो उन्हें निकाल सकते हैं.

2
अब एक कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें जीरा डालें और चटकने दें. इसके बाद हल्दी और हरी मिर्च डालें.
3
अब कड़ाही में कटी हुई लौकी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसमें स्वादानुसार नमक डालें और थोड़ी देर चलाएं. इसके बाद जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर कड़ाही को ढक दें.
4
लौकी को धीमी आंच पर पकाएं. बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि सब्जी नीचे से लगे नहीं. लौकी पकने पर नरम हो जाएगी और अपना पानी भी छोड़ेगी. जब सब्जी अच्छी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें.
5
 तैयार सब्जी के ऊपर थोड़ा कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिला दें. आपकी नहाय-खाय वाली सादी और स्वादिष्ट लौकी की सब्जी तैयार है.

किसके साथ परोसें लौकी की सब्जी?
छठ पूजा के नहाय-खाय में इस लौकी की सब्जी को अरवा चावल के भात और चना दाल के साथ परोसा जाता है. तीनों चीजों का मेल इस भोजन को खास बनाता है. आप भी छठ की परंपरा के अनुसार साफ-सफाई और शुद्धता का ध्यान रखते हुए इसे तैयार कर सकते हैं. 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports