,

धान कटाई के बीच पंजाब में बढ़ा पराली का संकट, 5500 पार पहुंचे मामले; किसानों पर कार्रवाई तेज

पटियाला  पंजाब में धान की कटाई के सीजन के दौरान पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 11 नवंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में पराली जलाने की कुल 5,517 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें पटियाला जिले में 374 मामले सामने आए हैं। घटनाओं के आंकड़ों…

धान कटाई के बीच पंजाब में बढ़ा पराली का संकट, 5500 पार पहुंचे मामले; किसानों पर कार्रवाई तेज

पटियाला
 पंजाब में धान की कटाई के सीजन के दौरान पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 11 नवंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में पराली जलाने की कुल 5,517 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें पटियाला जिले में 374 मामले सामने आए हैं। घटनाओं के आंकड़ों के लिहाज से पटियाला प्रदेश में पांचवें स्थान पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में कुल 32.87 लाख हेक्टेयर धान क्षेत्र में से 96.65 प्रतिशत क्षेत्र में फसल की कटाई हो चुकी है। पराली जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

पराली जलाने के मामलों में पर्यावरण मुआवजे के तहत कुल 85.90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 37.55 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। इसके अलावा 1,259 मामलों में एफआइआर दर्ज की गई है और 1,637 मामलों में राजस्व रिकार्ड में रेड एंट्री की गई है। अधिकारियों की ओर से 1,435 चेतावनी एवं कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।

पटियाला में 6.70 लाख का जुर्माना
पटियाला जिले की बात करें तो यहां कुल 2.314 लाख हेक्टेयर धान क्षेत्र में से 98 प्रतिशत फसल की कटाई हो चुकी है। जिले में पराली जलाने की 374 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

पटियाला में पर्यावरण मुआवजे के तहत 6.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि 2.60 लाख रुपये की वसूली की गई है। जिले में पराली जलाने के 153 मामलों में एफआइआर दर्ज हुई हैं और 120 मामलों में राजस्व रिकार्ड में रेड एंट्री की गई है। वहीं, चेतावनी और कारण बताओ नोटिस जारी करने के मामले में पटियाला जिले का आंकड़ा 390 है।

इन जिलों में सबसे अधिक घटनाएं
पराली जलाने की घटनाओं में फिरोजपुर 728 मामलों के साथ पहले स्थान पर है। तरनतारन में 687, संगरूर में 628, बठिंडा में 499 और पटियाला में 374 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इस तरह पटियाला प्रदेश के उन पांच जिलों में शामिल है, जहां पराली जलाने की घटनाओं का आंकड़ा सबसे अधिक है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports