कोलकाता के पूर्व DCP पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में 2.78 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

कोलकाता  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमीन कब्जाने और भ्रष्टाचार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास की 2.78 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर ली हैं. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.  ईडी के मुताबिक, कुर्क की गई संपत्तियों में कोलकाता के…

कोलकाता के पूर्व DCP पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में 2.78 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

कोलकाता 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमीन कब्जाने और भ्रष्टाचार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास की 2.78 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर ली हैं. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. 

ईडी के मुताबिक, कुर्क की गई संपत्तियों में कोलकाता के तीन फ्लैट और मुर्शिदाबाद जिले के कांदी में एक जमीन का प्लॉट शामिल है. ये संपत्तियां बिस्वास, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के नाम पर हैं. ईडी इस मामले की जांच कथित बाहुबली सोना पप्पू उर्फ बिजित पोद्दार, कारोबारी जय एस. कामदार और उनके सहयोगियों से जुड़े जमीन कब्जाने के नेटवर्क के संबंध में कर रही है। 

एजेंसी का दावा है कि इस नेटवर्क ने अवैध तरीके से जमीनों पर कब्जा किया और उगाही के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की. शांतनु सिन्हा बिस्वास पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कोलकाता पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे थे. वह कालीघाट थाने के प्रभारी (ओसी) भी रह चुके हैं. इसी थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आवास स्थित है। 

ईडी ने बिस्वास को इस कथित जमीन कब्जाने और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मई में गिरफ्तार किया था. वह फिलहाल जेल में बंद हैं. एजेंसी के मुताबिक, बिस्वास पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर निजी कंपनियों और कारोबारियों को अवैध लाभ पहुंचाया और बदले में कई करोड़ रुपये के वित्तीय फायदे हासिल किए। 

सोना पप्पू और जय कामदार से मिलीभगत का आरोप
ईडी की जांच में सामने आए आरोपों के मुताबिक, बिस्वास ने सोना पप्पू उर्फ बिजित पोद्दार, जय एस. कामदार और उनके सहयोगियों के नियंत्रण वाली संस्थाओं के जरिए उगाही, जमीनों पर अवैध कब्जे और अनधिकृत निर्माण जैसी गतिविधियों से अपराध की कमाई अर्जित की। 

एजेंसी का दावा है कि कालीघाट थाने में प्रभारी रहते हुए बिस्वास की जय एस. कामदार से नजदीकी बढ़ी थी. आरोप है कि उन्होंने कामदार को अवैध गतिविधियों में मदद पहुंचाई. इस संबंध के चलते कामदार का पुलिस महकमे में भी खासा प्रभाव था। 

ईडी के अनुसार, बिस्वास ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कम से कम 2.89 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित संपत्ति हासिल की, उसे छिपाया और अपने कब्जे में रखा. एजेंसी का यह भी दावा है कि कथित सिंडिकेट ने कोलकाता के अलग-अलग इलाकों में कीमती जमीनों पर कब्जा कर कम से कम 50 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित संपत्ति बनाई। 

जमीन मालिकों को डराने-धमकाने का आरोप
बिस्वास पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस में अपने पद का इस्तेमाल कर कमजोर और असहाय जमीन मालिकों को डराया-धमकाया और परेशान किया, ताकि वे अपनी संपत्तियां छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएं. इस पूरे नेटवर्क में सोना पप्पू और कारोबारी जय कामदार के साथ उनकी कथित मिलीभगत की जांच की जा रही है। 

इस मामले में कोलकाता पुलिस ने भी बिस्वास के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अलग से मामला दर्ज किया है. जुलाई में ईडी ने इस जमीन कब्जाने के मामले में आरोपपत्र दाखिल किया था. एजेंसी ने उसमें करीब तीन करोड़ रुपये के कथित गबन में बिस्वास की सीधी भूमिका से जुड़े सबूत मिलने का दावा किया था. फिलहाल ईडी की ताजा कार्रवाई के तहत 2.78 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की गई हैं. मामले में मनी लॉन्ड्रिंग, भ्रष्टाचार और जमीनों पर अवैध कब्जे से जुड़े आरोपों की जांच जारी है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports