,

जगदलपुर विधानसभा में महिला मतदाताओं का दबदबा, 1 लाख से ज्यादा महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज

जगदलपुर. आगामी चुनावों से पहले बस्तर जिले में मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है. गुरुवार को जिले के सभी 848 मतदान केंद्रों और निर्वाचन कार्यालयों में एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया. जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 5 लाख 93 हजार 673 मतदाता पंजीकृत हैं. इनमें…

जगदलपुर विधानसभा में महिला मतदाताओं का दबदबा, 1 लाख से ज्यादा महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज

जगदलपुर.

आगामी चुनावों से पहले बस्तर जिले में मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है. गुरुवार को जिले के सभी 848 मतदान केंद्रों और निर्वाचन कार्यालयों में एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया.

जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 5 लाख 93 हजार 673 मतदाता पंजीकृत हैं. इनमें 3 लाख 8 हजार 274 महिलाएं और 2 लाख 85 हजार 381 पुरुष मतदाता शामिल हैं. 18 तृतीय लिंग मतदाताओं के नाम भी सूची में दर्ज हैं. आंकड़े बताते हैं कि जिले में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है. चार विधानसभा क्षेत्रों में जगदलपुर विधानसभा 1 लाख 93 हजार 41 मतदाताओं के साथ सबसे आगे है. यहां 1 लाख 715 महिलाएं, 92 हजार 317 पुरुष और 9 तृतीय लिंग मतदाता दर्ज हैं.

वहीं, नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 64 हजार 144 मतदाता पंजीकृत हैं. 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां ली जाएंगी. 28 दिसंबर तक आवेदनों का निराकरण होगा और 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने की अपील की है, जबकि 17 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकेंगे.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports