गिलगित-बाल्टिस्तान में दर्दनाक हादसा, पुल पार करते समय यासीन नदी में गिरी वैन; 11 लोगों की जान गई

गिलगित पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. गिलगित से हुंदूर गांव जा रही यात्रियों से भरी एक वैन नोह ब्रिज के पास यासीन नदी में जा गिरी. इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन यात्री घायल हुए हैं. बचाव…

गिलगित-बाल्टिस्तान में दर्दनाक हादसा, पुल पार करते समय यासीन नदी में गिरी वैन; 11 लोगों की जान गई

गिलगित

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. गिलगित से हुंदूर गांव जा रही यात्रियों से भरी एक वैन नोह ब्रिज के पास यासीन नदी में जा गिरी. इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन यात्री घायल हुए हैं. बचाव दल ने अब तक 11 शव और तीन घायल लोगों को पानी से बाहर निकाला है. आशंका है कि वैन में कुछ और लोग भी सवार हो सकते थे, इसलिए उनकी तलाश जारी है। 

पाकिस्तान के Geo News की रिपोर्ट के मुताबिक, वैन गिलगित से ऊपरी यासीन घाटी के हुंदूर गांव जा रही थी. इसी दौरान गुरुवार रात नोह ब्रिज के पास वाहन नदी में गिर गया. हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. शुरुआत में बचाव अधिकारियों ने पांच लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी. लेकिन जैसे-जैसे नदी से और शव बरामद हुए, मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई. तीन घायल यात्रियों को इलाज के लिए गाहकुच के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गाहकुच, गिजर जिले का मुख्यालय है। 

अंधेरे के कारण बचाव अभियान में परेशानी
हादसे के बाद नदी में लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि, रात का अंधेरा बचाव दल के लिए बड़ी परेशानी रहा. अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान में मदद के लिए गिलगित से एक खास जल बचाव टीम भी बुलाई गई है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि वैन में कुल कितने लोग सवार थे. इसी वजह से बचाव दल नदी में और लोगों की तलाश कर रहा है। 

कुछ दिन पहले भी हुआ था हादसा
गिलगित-बाल्टिस्तान में यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान में एक और बड़ा सड़क हादसा हुआ था. 7 नवंबर को हुंजा से रावलपिंडी जा रही एक यात्री बस हजारा मोटरवे पर हवेलियन इंटरचेंज के पास ट्रेलर से टकरा गई थी. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई थी, जबकि 30 लोग घायल हुए थे. नेशनल हाईवे और मोटरवे पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की थी. पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसों का इतिहास भी काफी दर्दनाक रहा है. साल 2018 में होपर घाटी के पास एक यात्री वैन गहरी खाई में गिर गई थी. इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी। 

वहीं, मई 2024 में रावलपिंडी से गिलगित-बाल्टिस्तान जा रही एक बस दियामेर जिले में पहाड़ी सड़क से नीचे खाई में गिर गई थी. इसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हुई थी और 21 अन्य घायल हुए थे। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports