,

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत बेमेतरा जिले के दो ग्राम पंचायतों में कृषक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

रायपुर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान रायपुर द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की दो ग्राम पंचायतोंकृथान खमरिया (विकासखंड साजा) एवं रांका (विकासखंड बेरला) में कृषक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में कुल 76 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  कार्यक्रम में  संस्थान…

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत बेमेतरा जिले के दो ग्राम पंचायतों में कृषक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

रायपुर

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान रायपुर द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की दो ग्राम पंचायतोंकृथान खमरिया (विकासखंड साजा) एवं रांका (विकासखंड बेरला) में कृषक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में कुल 76 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 कार्यक्रम में  संस्थान की ओर से डॉ. पी. मूवेंथन प्रधान वैज्ञानिक तथा कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से डॉ. जितेंद्र कुमार जोशी एवं डॉ. चंद्र शेखर खरे ने सहभागिता की। इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक, टिकाऊ एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीकों के महत्व पर तकनीकी व्याख्यानों के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा कृषि उत्पादन की गुणवत्ता एवं स्थिरता बनाए रखने के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए गए।

 कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण वैज्ञानिकों एवं किसानों के बीच सीधा संवाद रहा, जिसमें किसानों ने अपनी कृषि संबंधी समस्याओं, अनुभवों एवं जिज्ञासाओं को साझा किया। वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

खेत बचाओ अभियान-2026 का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर टिकाऊ, लाभकारी एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि के लिए मार्ग प्रशस्त करना है। इस प्रकार के कार्यक्रम किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर कृषि के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports