,

जनजातीय गौरव सप्ताह की तैयारियां तेज, मध्यप्रदेश में 7 दिन होंगे विशेष आयोजन; पीएम मोदी का भी संबोधन

भोपाल  बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रदेश में 14 से 20 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 14 नवंबर को जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से होगी। इसके बाद धार के डही, आलीराजपुर के जोबट, खंडवा और शहडोल के ब्यौहारी में भी कार्यक्रम होंगे। 15 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे…

जनजातीय गौरव सप्ताह की तैयारियां तेज, मध्यप्रदेश में 7 दिन होंगे विशेष आयोजन; पीएम मोदी का भी संबोधन

भोपाल
 बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रदेश में 14 से 20 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 14 नवंबर को जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से होगी। इसके बाद धार के डही, आलीराजपुर के जोबट, खंडवा और शहडोल के ब्यौहारी में भी कार्यक्रम होंगे।

15 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के आतिथ्य में होगा। इसका सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा। जनजातीय गौरव सप्ताह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने समीक्षा की।

छात्रावासों और स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में बताया गया कि सप्ताह के दौरान छात्रावासों और आश्रम शालाओं में निबंध, भाषण प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों और विशिष्ट विद्यालयों में जनजातीय नृत्य, नाटक, संगीत, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

88 जनजातीय विकासखंडों में कार्यक्रम
प्रदेश के सभी 88 जनजातीय विकासखंडों में भी कार्यक्रम होंगे। 18 से 20 नवंबर तक चयनित गांवों में जनजातीय गौरव चौपाल लगाई जाएंगी। इनमें जनजातीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जिला मुख्यालयों पर निकलेंगी सांस्कृतिक रैलियां
वहीं, जिला मुख्यालयों पर सांस्कृतिक रैलियां निकाली जाएंगी। इनमें जनजातीय समाज की लोककला, परंपराओं, पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की जाएगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports