10 साल बाद X ने बढ़ाई पोस्ट की लिमिट, अब एक साथ 20 फोटो-वीडियो अपलोड करने की सुविधा

मुंबई  Elon Musk ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर्स को एक शानदार तोहफा दे दिया है। अगर आप भी एक्स पर फोटो-वीडियो पोस्ट करना पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। X, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, ने अब एक ही पोस्ट में यूजर्स द्वारा शेयर की…

10 साल बाद X ने बढ़ाई पोस्ट की लिमिट, अब एक साथ 20 फोटो-वीडियो अपलोड करने की सुविधा

मुंबई 

Elon Musk ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर्स को एक शानदार तोहफा दे दिया है। अगर आप भी एक्स पर फोटो-वीडियो पोस्ट करना पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। X, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, ने अब एक ही पोस्ट में यूजर्स द्वारा शेयर की जा सकने वाली मीडिया फाइल्स (फोटो, वीडियो, GIF) की संख्या बढ़ा दी है। पहले यूजर एक पोस्ट में केवल चार मीडिया फाइल्स ही पोस्ट कर सकते थे, लेकिन कंपनी ने अब इस लिमिट को बढ़ाकर 20 कर दिया है। यानी अब यूजर्स को अपने ढेर सारे फोटो दिखने के लिए अलग-अलग पोस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे अब एक ही पोस्ट में अपनी फोटो-वीडियो गैलरी शेयर कर सकेंगे। यह बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी ने पूरे 10 साल यह लिमिट बढ़ाई है। यह सुविधा अब वेब के साथ-साथ इसके Android और iOS ऐप्स के लेटेस्ट वर्जन पर भी उपलब्ध है।

अब एक ही पोस्ट में शेयर कर सकेंगे 20 फोटो-वीडियो
दटेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर की जानकारी एक्स के एक इंजीनियर ने अपने पोस्ट के जरिए दी है। एक्स में मोबाइल इंजीनियरिंग लीड जोना काट्ज ने पोस्ट में कहा "आज X प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा अपडेट आया है। 10 सालों तक ट्विटर/एक्स पर हर पोस्ट में ज्यादा से ज्यादा 4 फोटो और वीडियो शेयर किए जा सकते थे, लेकिन अब इस लिमिट को बढ़ाकर 20 कर दिया गया है! हैप्पी पोस्टिंग" यानी अब यूजर एक ही पोस्ट में 20 फोटो-वीडियो तक शेयर कर सकेंगे। काट्ज ने 12 नवंबर 2026 को रात 11:55 बजे इस अपडेट की घोषणा की है। यह सुविधा अब यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गई है।

एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स अपडेट करें ऐप
एक्स के वेब वर्जन पर बढ़ी हुई लिमिट की सुविधा उपलब्ध हो गई है। अब यूजर्स चार से ज्यादा फोटो और वीडियो एक साथ शेयर कर सकते हैं, और इसके लिए उन्हें अलग-अलग पोस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्मार्टफोन यूजर्स को भी यह सुविधा मिलना शुरू हो गई है। काट्ज ने पोस्ट में कहा कि अगर किसी एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को यह सुविधा नहीं दिख रही है, तो उन्हें एक्स ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना चाहिए।

X पर फोटो या वीडियो पोस्ट करने के आसान स्टेप्स:
मोबाइल ऐप (Android/iPhone) से:

– X ऐप खोलें और लॉगिन करें।

– नीचे राइट साइड या ऊपर + (Plus) या Post आइकन पर टैप करें।

– टेक्स्ट बॉक्स के नीचे फोटो/मीडिया आइकन (गैलरी या कैमरा वाला) पर टैप करें।

– गैलरी से फोटो या वीडियो चुनें (अब एक पोस्ट में 20 तक फोटो/वीडियो लगा सकते हैं)। नया फोटो/वीडियो लेना हो तो कैमरा आइकन चुनें।

– कैप्शन (टेक्स्ट) लिखें, चाहें तो हैशटैग या लोकेशन जोड़ें।

– ऊपर दिखाई दे रहे Post बटन पर टैप करें।
कंप्यूटर (वेब) से:

– ब्राउजर में x.com खोलें और लॉगिन करें।

– होम पेज पर सबसे ऊपर दिखाई बॉक्स में "What’s happening?" लिखा दिखाई दे रहा होगा, उसमें नीचे दिखाई दे रहे मीडिया/गैलरी आइकन पर क्लिक करें।

– अपने कंप्यूटर से फोटो या वीडियो फाइल चुनें (20 तक)।

– टेक्स्ट लिखें और Post बटन दबाएं।

मस्क ने 2022 में खरीदा ट्विटर
एलन मस्क ने X (पहले Twitter के नाम से जानी जाने वाली कंपनी) का टेकओवर अक्टूबर 2022 में पूरा किया था। अप्रैल 2022 में उन्होंने कंपनी को खरीदने का ऑफर दिया था, जिसके बाद कुछ कानूनी प्रक्रियाओं और विवादों के बाद डील 27 अक्टूबर 2022 को फाइनल हो गई। इस डील की कुल कीमत लगभग 44 बिलियन डॉलर थी, जिसमें शेयरहोल्डर्स को 54.20 डॉलर प्रति शेयर का भुगतान किया गया। मस्क ने उसी दिन कंपनी का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया और कई टॉप एग्जीक्यूटिव्स को हटा दिया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports