,

MP में कांपी धरती! खरगोन में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता

खरगोन  शनिवार सुबह जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक घरों और आसपास की चीजों में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। कई…

MP में कांपी धरती! खरगोन में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता

खरगोन 

शनिवार सुबह जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक घरों और आसपास की चीजों में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। कई स्थानों पर लोग काफी देर तक खुले मैदान और सुरक्षित स्थानों पर खड़े रहे।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जारी जानकारी के अनुसार शनिवार 14 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजकर 15 मिनट 28 सेकंड पर खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसकी गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है। भूकंप का केंद्र 21.590 उत्तरी अक्षांश और 75.552 पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। केंद्र की ओर से जारी नक्शे में इसका स्थान खरगोन, मध्यप्रदेश दर्शाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इसका स्थान इंदौर से लगभग 129 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम दिशा में था।

2 से 3 सेकंड तक महसूस हुआ कंपन
भूकंप के झटके अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग समय तक महसूस किए गए। स्थानीय लोगों के अनुसार कहीं कुछ सेकंड तो कहीं लगभग 2 से 3 सेकंड तक धरती में कंपन महसूस हुआ। अचानक हुए इस घटनाक्रम से लोग घबरा गए। कई लोग अपने घरों से बाहर निकलकर एक-दूसरे से भूकंप के अनुभव साझा करते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी झटके महसूस होने की खबरें सामने आई हैं।

स्कूल में बच्चों को बाहर निकाला
भूकंप का असर स्कूलों में भी देखने को मिला। जैतापुर क्षेत्र के एक स्कूल में कंपन महसूस होने के बाद एहतियात के तौर पर बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकालकर खुले स्थान पर खड़ा किया गया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया।

केंद्र ने दर्ज की 4.5 तीव्रता
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट सामने आने के बाद भूकंप की तीव्रता और केंद्र की आधिकारिक जानकारी भी स्पष्ट हुई। फिलहाल जिले में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

पहले भी कई बार कांपी है निमाड़ की धरती

खंडवा जिले और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं। बीते तीन वर्षों की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

12 सितंबर 2025 : सुबह करीब 8:46 बजे खंडवा में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई पर था।

4 जून 2025 की रात : रात करीब 9:57 बजे खंडवा, बुरहानपुर और नेपानगर में 3.8 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र खंडवा से करीब 66 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश सीमा के पास, अमरावती के नजदीक बताया गया था।

21 जून 2024 : सुबह 9:04 बजे खंडवा और पंधाना क्षेत्र में 3.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसका केंद्र खंडवा के आसपास जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports