टॉयलेट के पास मिला तवा, सफाई में भी लापरवाही; पुणे के दो नामी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई

पुणे FDA पुणे ने शहर के दो मशहूर रेस्टोरेंट वैशाली और रूपाली के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं. फूड सेफ्टी अधिकारियों ने इन रेस्टोरेंट में छापेमारी की, जिस दौरान उन्होंने खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया. अधिकारियों ने साफ-सफाई और खाने की क्वालिटी से जुड़े मानकों की जांच की थी, जिसमें कई कमियां पाए…

टॉयलेट के पास मिला तवा, सफाई में भी लापरवाही; पुणे के दो नामी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई

पुणे
FDA पुणे ने शहर के दो मशहूर रेस्टोरेंट वैशाली और रूपाली के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं. फूड सेफ्टी अधिकारियों ने इन रेस्टोरेंट में छापेमारी की, जिस दौरान उन्होंने खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया. अधिकारियों ने साफ-सफाई और खाने की क्वालिटी से जुड़े मानकों की जांच की थी, जिसमें कई कमियां पाए जाने के कारण कार्रवाई हुई। 

शुक्रवार को FDA की टीम ने वैशाली रेस्टोरेंट पर छापेमारी की. जांच के दौरान रेस्टोरेंट को 98 में से 58 अंक मिले. इस कम स्कोर के आधार पर उसका फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है. FDA ने रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की व्यवस्था पर कमी को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। 

बाथरूम के पास रखा था तवा

FDA ने जांच में पाया कि डोसा और उतप्पा बनाने वाला तवा पुरुषों के वॉशरूम के पास रखा हुआ था. वहीं, कच्चे खाने से भरा फ्रिज महिलाओं के वॉशरूम के पास रखा था. कच्चा खाना एक खुले गलियारे में रखा हुआ था. FDA ने जांच में साफ-सफाई की कमी पाई, जिसके बाद रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंज कर दिया गया। 

इसके अलावा FDA ने रूपाली रेस्टोरेंट में भी छापेमारी की. जांच के दौरान FDA को साफ-सफाई से जुड़ी कमियां मिलीं. रूपाली रेस्टोरेंट में किचन खुला हुआ पाया गया जिससे खाने के खराब होने की आशंका थी. FDA ने यहां भी साफ-सफाई में कमियां पाए जाने के बाद रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। 

गौरतलब है, वैशाली और रूपाली दोनों ही पुणे के बहुत मशहूर रेस्टोरेंट हैं. दक्षिण भारतीय व्यंजनों वाले ये दोनों ही रेस्टोरेंट अपने डोसा और फिल्टर कॉफी के लिए मशहूर हैं. लेकिन साफ-सफाई में कमी पाए जाने के कारण FDA ने इनका फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।

शौचालय के पास खाद्य सामग्री और खाना बनाने की व्यवस्था
होटल वैशाली (1218, एफसी रोड) की जांच में रसोई में जगह की कमी के कारण कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कच्चा माल रखने का फ्रीजर महिला शौचालय के पास, जबकि डोसा और उत्तपम बनाने का तवा पुरुष शौचालय के नजदीक रखा गया था। धुले हुए बर्तन भी शौचालय के सामने रखे टेबल पर पाए गए। इसके अलावा उबले आलू, पके हुए चावल और अन्य तैयार खाद्य पदार्थ खुले कॉरिडोर में रखे थे। इडली और डोसा का घोल भी असुरक्षित खुले स्थान पर तैयार किया जा रहा था।

जांच में कटी हुई कच्ची सब्जियां तैयार खाद्य पदार्थों के ऊपर रखने, रसोई में कीटरोधी दरवाजे नहीं होने, तापमान संबंधी रिकॉर्ड और पेयजल की अद्यतन जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होने जैसी कमियां भी मिलीं। निरीक्षण के समय FoSTaC प्रशिक्षित पर्यवेक्षक भी मौजूद नहीं था। उल्लेखनीय है कि जून 2026 में भी होटल को सुधार के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन दोबारा निरीक्षण में गंभीर खामियां मिलने पर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

रूपाली रेस्टोरेंट में भी स्वच्छता नियमों की अनदेखी
पुणे शहर के एफसी रोड स्थित रूपाली रेस्टोरेंट (1227/2) की जांच में भी रसोई खुली और असुरक्षित पाई गई। यहां धूल, गंदगी और कीटों के प्रवेश की आशंका थी। परिसर में पानी जमा होने, साफ-सफाई की कमी और कचरे के अनुचित प्रबंधन की बात सामने आई। कच्चे, अर्धप्रसंस्कृत और तैयार खाद्य पदार्थ बिना उचित ढक्कन के रखे गए थे। इन पर आवश्यक लेबल और 'यूज बाय' तारीख भी दर्ज नहीं थी।

इसके अलावा कच्चे और तैयार खाद्य पदार्थों को अलग नहीं रखने, तापमान नियंत्रण के रिकॉर्ड, खाद्य सुरक्षा प्रबंधन योजना (FSMS), मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) और FoSTaC प्रशिक्षण से संबंधित दस्तावेजों की कमी भी पाई गई। सुनवाई के बाद 13 नवंबर को इस रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित करने के आदेश जारी किए गए।

लिखित अनुमति के बिना कारोबार पर रोक
खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के सह आयुक्त श्रीकांत आर. करकले के मार्गदर्शन में तथा पदनिर्देशित अधिकारी और सहायक आयुक्त (खाद्य) सय्यद इमरान हाश्मी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन के अनुसार, दोनों प्रतिष्ठानों को सभी गंभीर खामियां दूर कर पुनः निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा। विभाग से लिखित अनुमति मिलने तक खाद्य पदार्थों की बिक्री, पार्सल और होम डिलीवरी सहित किसी भी प्रकार का खाद्य व्यवसाय करने पर प्रतिबंध रहेगा।

 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports