,

‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल लॉन्च, युवाओं के लिए भगवंत मान सरकार की बड़ी पहल

चंडीगढ़  पंजाब के युवाओं को अब अपनी जानकारी और तैयारी के दम पर करोड़पति बनने का मौका मिलेगा. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल लॉन्च किया है. इस योजना के तहत 15 से 30 साल तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे. इसमें एक करोड़ रुपये का इनाम रखा गया है, जबकि चार रनर-अप…

‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल लॉन्च, युवाओं के लिए भगवंत मान सरकार की बड़ी पहल

चंडीगढ़ 

पंजाब के युवाओं को अब अपनी जानकारी और तैयारी के दम पर करोड़पति बनने का मौका मिलेगा. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल लॉन्च किया है. इस योजना के तहत 15 से 30 साल तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे. इसमें एक करोड़ रुपये का इनाम रखा गया है, जबकि चार रनर-अप को भी 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। 

कौन ले सकता है हिस्सा?
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वर्चुअल घोषणा के दौरान बताया कि 15 से 30 साल की उम्र के युवा इस योजना के लिए पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके बाद प्रतियोगिता के अलग-अलग राउंड ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे. इन राउंड में सवालों के जवाब देने होंगे. आगे की प्रक्रिया में पंजाब से जुड़े विषयों पर फिजिकल परीक्षा भी होगी। 

पंजाब के इतिहास और भूगोल से पूछे जाएंगे सवाल 
इस प्रतियोगिता में पंजाब के इतिहास, भूगोल और दूसरे महत्वपूर्ण विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. मुख्यमंत्री के मुताबिक, सवालों का स्तर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के बराबर होगा. यानी इसमें हिस्सा लेने वाले युवाओं को अपनी सामान्य जानकारी के साथ-साथ पढ़ाई और तैयारी पर भी ध्यान देना होगा। 

कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर होगी प्रतियोगिता
भगवंत मान ने कहा कि ‘पंजाब दा करोड़पति’ को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा. इसका मकसद युवाओं को अपनी जानकारी बढ़ाने और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है. प्रतियोगिता के विजेता को एक करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि चार अन्य प्रतिभागियों को 10-10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। 

मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए 15 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इस मुकाबले में 11 राउंड में 50 हजार सवाल पूछे जाएंगे। सवाल पंजाब से संबंधित होंगे। पंजाबी और अंग्रेजी में सवाल पूछे जाएंगे। इसमें हिस्सा लेने वाले 10 हजार प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार मिलेगा।  

कई राउंड में होगी प्रतियोगिता, मिलेंगे नकद इनाम
इस प्रतियोगिता में कुल नौ राउंड होंगे. पहले चार राउंड चयन प्रक्रिया का हिस्सा होंगे. पांचवें राउंड में 10,000 प्रतिभागी पहुंचेंगे. इसके बाद अलग-अलग राउंड में प्रतिभागियों की संख्या कम होती जाएगी और उनके प्रदर्शन के आधार पर नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। 

पांचवें राउंड में 5,000 प्रतिभागियों को 1,000-1,000 रुपये, छठे राउंड में 2,500 प्रतिभागियों को 2,000-2,000 रुपये और सातवें राउंड में 1,250 प्रतिभागियों को 3,000-3,000 रुपये दिए जाएंगे. आठवें राउंड में 625 प्रतिभागियों को 5,000-5,000 रुपये और नौवें राउंड में 395 प्रतिभागियों को 10,000-10,000 रुपये का इनाम मिलेगा। 

9 दिसंबर को जिला और 17 दिसंबर को राज्य स्तरीय फाइनल
प्रतियोगिता का मुकाबला जिला और राज्य स्तर पर भी होगा. 9 दिसंबर को जिला स्तरीय मुकाबला आयोजित किया जाएगा. इसमें प्रत्येक जिले के टॉप 10 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. इस तरह सभी 23 जिलों से कुल 230 प्रतिभागी जिला स्तर पर मुकाबला करेंगे. प्रत्येक जिले का विजेता राज्य स्तरीय फाइनल में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेगा। 

राज्य स्तरीय फाइनल 17 दिसंबर को होगा. इसमें सभी 23 जिलों के विजेता आमने-सामने होंगे. फाइनल में 10 प्रतिभागियों को 3-3 लाख रुपये, 8 प्रतिभागियों को 5-5 लाख रुपये और 4 प्रतिभागियों को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं, प्रतियोगिता के पहले विजेता को 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports