,

छह बेजुबान पिल्लों पर नाबालिगों का क्रूर हमला, बेरहमी से पीटने के बाद लगाई आग

अंबिकापुर   शहर के पंजाब गार्डन के पीछे कुत्ते के छह बच्चों को नाबालिगों ने पहले तो बेरहमी से मारा फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। वो चीख भी नहीं सके, अपना दर्द किसी को बता भी नहीं सके। अधजले शव घंटों वहीं पड़े रहे और बाद में स्ट्रीट डाग उन्हें नोंचते रहे। यह पूरी घटना…

छह बेजुबान पिल्लों पर नाबालिगों का क्रूर हमला, बेरहमी से पीटने के बाद लगाई आग

अंबिकापुर 

 शहर के पंजाब गार्डन के पीछे कुत्ते के छह बच्चों को नाबालिगों ने पहले तो बेरहमी से मारा फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। वो चीख भी नहीं सके, अपना दर्द किसी को बता भी नहीं सके। अधजले शव घंटों वहीं पड़े रहे और बाद में स्ट्रीट डाग उन्हें नोंचते रहे। यह पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने नाबालिगों की पहचान कर ली है। उनके अभिभावकों को थाने बुलाया गया है।

यह घटना 13 नवंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी शुक्रवार को सामने आई। पंजाब गार्डन के पीछे कुत्ते के छह बच्चे मृत पड़े हुए थे। आग में झुलसे शव वहीं पड़े रहे। इस दौरान वहां घूम रहे स्ट्रीट डॉग ने शवों को नोंच दिया। राहगीरों ने जब यह मंजर देखा तो पशु प्रेमियों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर बेजुबान डाग शेल्टर के संस्थापक सुधांशु शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर उनका भी दिल भर आया। उन्होंने मानवता दिखाते हुए सभी छह बच्चों के अधजले हुए शवों को बोरी में भरकर सुरक्षित रखा।

घटना से आहत सुधांशु शर्मा ने गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत देकर केस दर्ज करने की मांग की है। शनिवार को पुलिस टीम के साथ बेजुबान डाग शेल्टर से जुड़े युवा दोबारा मौके पर पहुंचे।

आसपास लगे सीसी कैमरों की जांच में नाबालिगों द्वारा घटना कारित करने की पुष्टि हुई। एक स्थान पर कुत्तों के बच्चों के शव को रखकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का वीडियो भी सामने आया है। बेजुबानों से क्रूरता की घटना पर पुलिस ने भी उनकी पहचान कराई है।

चूंकि सभी नाबालिग हैं इसलिए उनके अभिभावकों को थाने बुलाया गया है ताकि इस वीभत्स घटना की जानकारी उन्हें देने के साथ ही उनकी गतिविधियों पर नजर रखने समझाइश दी जा सके। पुलिस इस घटना पर कानूनी प्रविधान भी देख रही है।

बेजुबान संस्था के लोगों ने पुलिस प्रशासन से घटना को गंभीरता से लेने, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

स्ट्रीट डाग के बच्चे थे सभी

बेजुबान डाग शेल्टर के सदस्यों के साथ जब पुलिस ने घटना की जांच की तो पता चला कि घटनास्थल के नजदीक ही दो स्ट्रीट डाग ने बच्चों को जन्म दिया था। इनमें से तीन बच्चों की देखभाल आसपास के लोगों ने शुरू कर दी थी। शेष बच्चे अपनी मां के पीछे-पीछे ही घूमते थे। उन्हीं को पकड़ कर मारने के साथ ही जला दिया गया था।

    वर्जन

    बेजुबान जानवर भी दर्द, भूख और तकलीफ महसूस करते हैं। उनके साथ इस तरह की क्रूरता न केवल अमानवीय है, बल्कि कानूनन दंडनीय अपराध भी है। यदि ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसी घटनाएं दोहराई जाएंगी।

    सुधांशु शर्मा

    संस्थापक, बेजुबान डाग शेल्टर अंबिकापुर

    वर्जन

    पशुओं के विरुद्ध क्रूरता पर कानूनी प्रविधान निर्धारित है। पशु क्रूरता अधिनियम में अलग-अलग धाराएं प्रविधानित है। इसी के तहत कार्रवाई होती है।

    मनोज तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता अंबिकापुर

    वर्जन

    घटना में शामिल नाबालिगों की पहचान कर ली गई है। उनके अभिभावकों को थाने बुलाया गया है। घटना में नाबालिग शामिल हैं फिर भी वैधानिक कार्रवाई की संभावनाएं देखी जा रही है।

    शशिकांत सिन्हा, थाना प्रभारी गांधीनगर

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports