,

रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, दो अपराधियों को जिला छोड़ने पर लगी रोक

रामगढ़  रामगढ़ जिले में संगठित अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की अनुशंसा पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी ऋतुराज के न्यायालय ने झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2002 के तहत दो कुख्यात अपराधकर्मियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किया है। अब दोनों अपराधियों…

रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, दो अपराधियों को जिला छोड़ने पर लगी रोक

रामगढ़
 रामगढ़ जिले में संगठित अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की अनुशंसा पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी ऋतुराज के न्यायालय ने झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2002 के तहत दो कुख्यात अपराधकर्मियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किया है।

अब दोनों अपराधियों को आगामी तीन माह तक सप्ताह में एक दिन अपने थाना में उपस्थित होकर हाजिरी लगानी होगी। इस दौरान वे जिला नहीं छोड़ सकेंगे और उनकी हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। आदेश के तहत जिन दो अपराधियों पर सीसीए लगाया गया है, उनमें दिलावर खान उर्फ दिलावर अंसारी पिता स्व. गुलाम नवी निवासी ग्राम रोचाप, थाना पतरातू व रिंकु सिंह उर्फ राजेंद्र कुमार पिता -बसावन सिंह निवासी रिभर साईड, थाना पतरातू (भुरकुंडा), जिला रामगढ़ शामिल है।

दोनों के खिलाफ पतरातू-भुरकुंडा क्षेत्र में संगठित अपराध, रंगदारी, मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की शिकायतें मिल रही थीं।

पुलिस ने इनके आपराधिक इतिहास की समीक्षा के बाद सीसीए लगाने की अनुशंसा की थी। उपायुक्त न्यायालय में जारी आदेश के तहत दोनों अपराधियों को अगले तीन माह तक सप्ताह में एक दिन संबंधित थाना में हाजिरी देनी होगी, यदि इनके पास कोई लाइसेंसी शस्त्र है, तो उसे तत्काल संबंधित थाने में जमा कराना होगा।

सीसीए अवधि के दौरान वे किसी भी परिस्थिति में शस्त्र अपने पास नहीं रख सकेंगे। बिना अनुमति जिला छोड़ना, फरार होना या अपराध में शामिल होना प्रतिबंधित होगा।

पुलिस ने साफ किया है कि आदेश का पालन नहीं करने या इसका उल्लंघन करने पर संबंधित अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें गिरफ्तारी और जेल भेजने तक की कार्रवाई शामिल है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में संगठित आपराधिक गतिविधियों एवं आपराधिक गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधकर्मियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

लिस्ट अपडेट करने का निर्देश
सभी थानों को कुख्यात अपराधियों की सूची अपडेट करने, हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने और सीसीए, गुंडा एक्ट जैसे निवारक प्रावधानों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने को कहा गया है।

विदित हो कि पतरातू-भुरकुंडा कोयला व औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से रंगदारी, कोयला तस्करी, ठेका विवाद और जमीन विवाद को लेकर अपराध की घटनाएं सामने आती रही हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और आम लोगों में राहत की भावना है। लोगों का मानना है कि अगर ऐसे अपराधियों पर लगातार नजर रखी गई, तो क्षेत्र में शांति बहाल होगी।

एसपी ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर कहीं भी आपराधिक गतिविधि, रंगदारी या धमकी की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या डायल-112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports