JSW की पहली कार की लॉन्च डेट कंफर्म, 3 दिसंबर को भारत में होगी एंट्री

मुंबई  भारतीय बाजार में एक नई कार कंपनी लॉन्च होने वाली है. हम बात कर रहे हैं जेएसडब्लू मोटर्स की. यूं तो जेएसडब्लू (JSW) भारतीय बाजार में एमजी मोटर के साथ मिलकर कारें बेचती है. लेकिन दिसंबर में कंपनी अपने अलग ब्रांड के तहत पहली कार को लेकर आ रही है. हम बात कर रहे…

JSW की पहली कार की लॉन्च डेट कंफर्म, 3 दिसंबर को भारत में होगी एंट्री

मुंबई 
भारतीय बाजार में एक नई कार कंपनी लॉन्च होने वाली है. हम बात कर रहे हैं जेएसडब्लू मोटर्स की. यूं तो जेएसडब्लू (JSW) भारतीय बाजार में एमजी मोटर के साथ मिलकर कारें बेचती है. लेकिन दिसंबर में कंपनी अपने अलग ब्रांड के तहत पहली कार को लेकर आ रही है. हम बात कर रहे हैं जेएसडब्लू कॉम्बैट की, जिसे कंपनी 3 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है। 

जेएसडब्लू ने कॉम्बैट के लिए चीनी कार कंपनी चेरी से हाथ मिलाया है. कॉम्बैट कई मार्केट में आने वाली जेटूर टी2 का रिबैज्ड वर्जन होगी. कार में कंपनी भारतीय बाजार के हिसाब से बदलाव भी करेगी. आइए जानते हैं इस एसयूवी में क्या खास है। 

जेएसडब्लू कॉम्पैट में क्या मिलेगा? 
जेएसडब्लू एमजी मोटर के साथ पार्टनरशिप में पहले से गाड़ियां बेच रहा है. लेकिन कॉम्बैट ब्रांड का पहला और एमजी से अलग प्रोडक्ट होने वाला है. भारतीय बाजार में कंपनी कई बदलाव के साथ इस कार को लॉन्च करेगी. ये एक बड़ी और बोल्ड दिखने वाली एसयूवी होगी. इसका डिजाइन बॉक्सी और रग्ड होगा। 

जैसा दूसरी चीनी कारों के साथ होता है, कॉम्बैट का डिजाइन भी आपको पॉपुलर कार की याद दिलाएगा. ये कार काफी हद तक डिफेंडर जैसी दिखती है. इसमें बड़ी ग्रिल फ्रंट में मिलेगी. कॉम्बैट में स्मोक्ड हेडलैम्प्स मिलेंगे, जो कुछ इस तरह से डिजाइन और प्लेस किए जाएंगे, जिससे ये ग्रिल का हिस्सा लगेंगे। 

कार के रियर में एलईडी टेल लैम्प्स, स्कॉयर्ड विंडशिल्ड और रियर डोर पर स्पेयर व्हील माउंट मिलेगा. ग्लोबल मार्केट में ये कार 4,785 एमएम लंबी, 2005 एमएम चौड़ी और 1875 एमएम ऊंची है. ये कार 2800 एमएम के व्हीलबेस और 220 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है। 

इंजन और कीमत
जेएसडब्लू का भारत में फोकस न्यू एनर्जी व्हीकल पर होगा. कॉम्बैट को कंपनी हाइब्रिड या फिर इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी इसे प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में ला सकती है. यानी इसमें पेट्रोल इंजन के साथ बैटरी सेटअप भी मिलेगा. इससे कार को बेहतर रेंज के साथ बार-बार चार्ज करने की चिंता से मुक्ति मिलेगी।  

इस कार में 18.4 kWh से 26.7 kWh के बीच की बैटरी दी जा सकती है. कार की क्लेम्ड प्योर ईवी लिमिट 90 से 100 किलोमीटर की होगी. इसके साथ 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है. भारत में ये कार 25 लाख रुपये से 35 लाख रुपये के बजट में लॉन्च हो सकती है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports