,

गोवंश वध के आरोप से भोपाल में तनाव, विहिप-बजरंग दल ने खोला मोर्चा

भोपाल. राजधानी के जहांगीराबाद क्षेत्र में रविवार तड़के गोवंश वध के आरोप को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। घटना के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने शब्बन चौराहे पर प्रदर्शन किया और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई…

गोवंश वध के आरोप से भोपाल में तनाव, विहिप-बजरंग दल ने खोला मोर्चा

भोपाल.

राजधानी के जहांगीराबाद क्षेत्र में रविवार तड़के गोवंश वध के आरोप को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। घटना के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने शब्बन चौराहे पर प्रदर्शन किया और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जहांगीराबाद थाने का घेराव कर धरना भी दिया।

तीन गायों के अवशेष मिलने का दावा
जानकारी के मुताबिक, रविवार तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता गोवंश काटे जाने की सूचना पर जहांगीराबाद के संबंधित इलाके में पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं का दावा है कि मौके पर पांच गायें जीवित मिलीं, जबकि तीन गायों के अवशेष पड़े हुए थे। विरोध जताने के दौरान वहां विवाद की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस दौरान उन पर हमला किया गया और उनके वाहन में भी तोड़फोड़ की गई।

चार लोगों पर लगाए आरोप, पुलिस कर रही जांच
संगठन के कार्यकर्ताओं ने अजहर अली, इमरान, आदिल और मुज्बील नामक व्यक्तियों पर इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। तीन संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किए जाने का दावा भी किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
जहांगीराबाद थाने में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने बरामद अवशेषों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने, घटना में शामिल आरोपियों की भूमिका तय करने तथा कार्यकर्ताओं पर हमले व वाहन में तोड़फोड़ के मामले में प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मौके से मिले अवशेषों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले और आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, जिसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports