,

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में धान खरीदी का आगाज, किसानों के लिए बनाए गए 23 केंद्र

दुर्ग. जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 5 नवंबर से होने जा रहा है। आगामी धान उपार्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज साइंस कॉलेज में नोडल अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने धान खरीदी प्रक्रिया को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने…

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में धान खरीदी का आगाज, किसानों के लिए बनाए गए 23 केंद्र

दुर्ग.

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 5 नवंबर से होने जा रहा है। आगामी धान उपार्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज साइंस कॉलेज में नोडल अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने धान खरीदी प्रक्रिया को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में कुल 23 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2 नवीन उपार्जन केंद्र शामिल हैं। जिले में धान खरीदी 5 नवंबर से प्रारंभ होकर 5 जनवरी तक चलेगी। गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। किसानों के हित में शासन द्वारा महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव किया गया है। इसके तहत यदि कोई किसान अपने कुल दर्ज रकबे के अनुपात में कम धान लेकर भी उपार्जन केंद्र पहुंचता है, तब भी उसे पूरे रकबे के आधार पर आदान सहायता की राशि प्रदान की जाएगी।

धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत एवं फार्मर आईडी प्राप्त किसानों से निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप धान का उपार्जन किया जाएगा। धान में अधिकतम 7 प्रतिशत तक नमी स्वीकार्य होगी। खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली अपनाई जाएगी। इसके लिए मार्कफेड द्वारा फिंगरप्रिंट एवं आइरिस डिवाइस उपलब्ध कराई गई है। किसान 5 जनवरी तक की अवधि के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports