,

पटना में मकान बनाने के नियम बदले, कमरे का न्यूनतम आकार 9 वर्गमीटर; गलत नक्शे पर होगी कार्रवाई

पटना  नए बिल्डिंग बायलाज में शहरी क्षेत्र में आवासीय भवनों के लिए कमरों से रसोईघर तक अलग-अलग हिस्सों के न्यूनतम क्षेत्रफल, चौड़ाई और ऊंचाई के मानक निर्धारित कर दिए गए हैं। नए प्रावधान के अनुसार, रहने योग्य कमरे का न्यूनतम क्षेत्रफल नौ वर्ग मीटर और चौड़ाई 2.4 मीटर होनी चाहिए। कमरे की ऊंचाई 2.75 मीटर…

पटना में मकान बनाने के नियम बदले, कमरे का न्यूनतम आकार 9 वर्गमीटर; गलत नक्शे पर होगी कार्रवाई

पटना
 नए बिल्डिंग बायलाज में शहरी क्षेत्र में आवासीय भवनों के लिए कमरों से रसोईघर तक अलग-अलग हिस्सों के न्यूनतम क्षेत्रफल, चौड़ाई और ऊंचाई के मानक निर्धारित कर दिए गए हैं।

नए प्रावधान के अनुसार, रहने योग्य कमरे का न्यूनतम क्षेत्रफल नौ वर्ग मीटर और चौड़ाई 2.4 मीटर होनी चाहिए। कमरे की ऊंचाई 2.75 मीटर निर्धारित की गई है।

रसोई के लिए न्यूनतम 4.5 वर्ग मीटर क्षेत्रफल और 1.8 मीटर चौड़ाई अनिवार्य होगी। खाने के स्थान के साथ रसोई बनाने पर कम से कम 7.5 वर्ग मीटर जगह रखनी होगी।

भंडार कक्ष का न्यूनतम क्षेत्रफल तीन वर्ग मीटर होगा। इसी तरह स्नानघर के लिए 1.8 वर्ग मीटर और शौचालय के लिए 1.2 वर्ग मीटर न्यूनतम क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है।

न्यूनतम क्षेत्रफल
    09 वर्गमीटर का सामान्य कमरा
    4.5 वर्गमीटर का रसोईघर
    03 वर्गमीटर का भंडारकक्ष
    1.8 वर्गमीटर का स्नानघर
    1.2 वर्गमीटर का शौचालय

संयुक्त स्नानघर एवं शौचालय के लिए 2.8 वर्ग मीटर जगह जरूरी होगी। दरवाजे की चौड़ाई कम से कम 0.9 मीटर रखनी होगी।

चबूतरे की ऊंचाई 0.45 से 0.9 मीटर और मुंडेर की ऊंचाई 1.2 से 1.5 मीटर के बीच होगी। बीम के नीचे स्पष्ट ऊंचाई 2.4 मीटर से कम नहीं रखी जा सकेगी।

राज्य सरकार ने इन मानकों से भवन निर्माण में एकरूपता और उपयोग की सुविधा सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

अग्नि एनओसी से छूट, सुरक्षा इंतजाम अनिवार्य
स्व-प्रमाणन श्रेणी के भवनों को अग्नि अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) लेने से छूट मिलेगी, लेकिन अग्नि सुरक्षा के इंतजाम अनिवार्य रखने होंगे।

भवन योजना तैयार करने वाले पैनलबद्ध तकनीकी व्यक्ति को अग्निशामक यंत्र, अग्नि निकास, अलार्म, स्प्रिंकलर, होज और पर्याप्त जल भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

एनओसी से छूट के बावजूद अग्नि परामर्शदाता या विभागीय अग्निशमन अधिकारी बिहार अग्नि सुरक्षा अधिनियम 2014 के तहत जांच कर सकेंगे।

भवन के नक्शे में लाल रंग से दिखाना होगा नया निर्माण
नए भवन उपविधि के तहत भवन योजना और भूमि उप-विभाजन के नक्शे निर्धारित रंग-संकेतों के अनुसार तैयार करने होंगे।

इसमें भूखंड की सीमा मोटी काली रेखा, मौजूदा सड़क हरे रंग और प्रस्तावित सड़क हरी बिंदीदार रेखा से दर्शाई जाएगी। प्रस्तावित निर्माण लाल रंग, ध्वस्तीकरण वाले हिस्से पीले रंग तथा जल निकासी और सीवरेज कार्य लाल बिंदीदार रेखा से दिखाना अनिवार्य होगा।

गलत प्रमाणन पर पेशेवर होंगे डिबार, ब्लैकलिस्ट भी होंगे
नए भवन उपविधि में भवन निर्माण से जुड़े पेशेवरों की जवाबदेही भी तय की गई है। नगर नियोजक, आर्किटेक्ट, सिविल इंजीनियर और अग्नि परामर्शदाता गलत जानकारी देने, नियमों के विरुद्ध भवन योजना प्रमाणित करने या निर्माण की निगरानी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के दायरे में आएंगे।

प्राधिकरण ऐसे पेशेवरों को डिबार या ब्लैकलिस्ट कर सकेगा। उल्लंघन मिलने पर भवन की स्वीकृति भी रद की जा सकेगी।

कार्रवाई से पहले संबंधित पेशेवर को कारण बताओ नोटिस और व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर देना होगा। आदेश के विरुद्ध अपील का भी प्रावधान किया गया है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports