ट्रंप और उनके मंत्रियों पर हमले की आशंका, ईरानी साजिश के अलर्ट के बाद अमेरिका में सुरक्षा बढ़ी

वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के वरिष्ठ मंत्रियों की जान को ईरान से बड़ा खतरा है। इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी 'सीआईए' को इस संबंध में एक बेहद गंभीर चेतावनी दी है। इजरायली अखबार 'इजरायल हयोम' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान विस्फोटक से लदे ड्रोन्स के जरिए…

ट्रंप और उनके मंत्रियों पर हमले की आशंका, ईरानी साजिश के अलर्ट के बाद अमेरिका में सुरक्षा बढ़ी

वाशिंगटन 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के वरिष्ठ मंत्रियों की जान को ईरान से बड़ा खतरा है। इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी 'सीआईए' को इस संबंध में एक बेहद गंभीर चेतावनी दी है। इजरायली अखबार 'इजरायल हयोम' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान विस्फोटक से लदे ड्रोन्स के जरिए ट्रंप और उनके करीबी सहयोगियों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है।

इस खुफिया अलर्ट के बाद अमेरिका में हड़कंप मच गया है। राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा घेरा और सख्त कर दिया गया है, साथ ही उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी भारी कटौती कर दी गई है। खतरे की गंभीरता को देखते हुए ट्रंप प्रशासन के कई शीर्ष मंत्रियों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित सैन्य ठिकानों (मिलिट्री बेस) पर शिफ्ट कर दिया गया है।

किन मंत्रियों को किया गया शिफ्ट?
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन अधिकारियों की जान को सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है, उनमें ट्रेजरी सेक्रेटरी (वित्त मंत्री) स्कॉट बेसेंट, विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ शामिल हैं। स्कॉट बेसेंट को वॉशिंगटन के जॉर्जटाउन स्थित उनके घर से हटाकर एक सुरक्षित मिलिट्री बेस में भेज दिया गया है। इसी तरह मार्को रूबियो और पीट हेगसेथ को भी कड़ी सुरक्षा वाले सैन्य आवासों में रखा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मोसाद के निदेशक रोमन गोफमैन इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं और उन्होंने CIA निदेशक जॉन रैटक्लिफ से मुलाकात कर इस खुफिया जानकारी की पुष्टि की है। खुफिया इनपुट में खासतौर पर विस्फोटक ले जाने वाले ड्रोन्स के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है, जिन्हें सामान्य सुरक्षा उपायों से रोक पाना बेहद मुश्किल होता है।

ईरान वार्ता से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की छुट्टी
इस खतरे के सामने आने के बाद ईरान के प्रति राष्ट्रपति ट्रंप का रुख अचानक बेहद सख्त हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को ईरान के साथ चल रही बातचीत की प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। वेंस लगातार ईरान के साथ किसी समझौते (डील) की वकालत कर रहे थे और खबरें थीं कि उन्होंने युद्ध खत्म करने के लिए ईरानी अधिकारियों से सीधी बैठक करने की भी कोशिश की थी।

इसके ठीक एक दिन बाद गुरुवार को ट्रंप ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने वेंस को डेमोक्रेटिक शासन वाले शहरों और राज्यों में फैले भ्रष्टाचार और अपराध पर पूरा ध्यान देने को कहा है। ईरान के साथ समझौते की संभावनाओं को खारिज करते हुए ट्रंप ने लिखा, "हमें ईरान के साथ किसी डील की जरूरत नहीं है। वे दिन अब लद गए। हमारे पास उनका सैकड़ों अरब डॉलर का पैसा है, और हमारे पास उनका 'होर्मुज स्ट्रेट' भी है।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी चेतावनियां
यह पहला मौका नहीं है जब इजरायल ने अमेरिका को इस तरह का अलर्ट भेजा हो। इससे पहले 14 अगस्त 2026 को 'जेरुसलम पोस्ट' ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया था कि पिछले एक साल में इजरायल ने कई बार ट्रंप की हत्या की ईरानी साजिश को लेकर चेतावनी दी थी।

जुलाई में अंकारा में हुए नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन से पहले भी इजरायली अधिकारियों ने दावा किया था कि ईरान कंधे से दागी जाने वाली मिसाइल से ट्रंप के विमान 'एयर फोर्स वन' को निशाना बना सकता है। हालांकि तब तुर्की की खुफिया एजेंसियों को इसके कोई सबूत नहीं मिले थे, फिर भी एहतियात के तौर पर सीक्रेट सर्विस ने तुर्की से वापसी के वक्त ट्रंप को दूसरे विमान से रवाना किया था।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports