,

बिहार में ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, पटना समेत कई शहरों में बनेंगी भूमिगत सड़कें

भागलपुर  बिहार के शहरों में सड़कों पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने और लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात देने के लिए राज्य सरकार अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पथ निर्माण विभाग इस परियोजना को धरातल पर उतारने के काम में जुट गया…

बिहार में ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, पटना समेत कई शहरों में बनेंगी भूमिगत सड़कें

भागलपुर
 बिहार के शहरों में सड़कों पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने और लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात देने के लिए राज्य सरकार अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पथ निर्माण विभाग इस परियोजना को धरातल पर उतारने के काम में जुट गया है। सबसे पहले राजधानी पटना में भूमिगत सड़क गलियारा यानी अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। फिर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुंगेर समेत अन्य शहरों में भी ऐसे कॉरिडोर बनाए जाएंगे।

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने इस परियोजना की फिजिबिलिटी स्टडी (व्यवहार्यता अध्ययन) के लिए 18.21 करोड़ रुपये की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। फिजिबिलिटी स्टडी से यह पता लगाया जाएगा कि अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर किन-किन इलाकों में व्यावहारिक होंगे। इस अध्ययन के जरिए मिट्टी की जांच, भूजल स्तर, संभावित रूट अलाइनमेंट और तकनीकी चुनौतियों का विश्लेषण किया जाएगा।

BSRDCL को अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर का जिम्मा
पूरी परियोजना के क्रियान्वयन और निगरानी का जिम्मा बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) को सौंपा गया है। विभागीय निर्देशों के अनुसार, सभी पहलुओं का सर्वेक्षण कर मौजूदा वित्तीय वर्ष में फिजिबिलिटी स्टडी की विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपने का लक्ष्य है।

फिजिबिलिटी रिपोर्ट आने के बाद बजट तय होगा
रिपोर्ट मिलने के बाद कॉरिडोर के निर्माण की रूपरेखा और बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा। शुरुआती चरण में राजधानी पटना के उन व्यस्ततम इलाकों को भूमिगत सड़कों के जरिए जोड़ा जाएगा, जहां रोजाना भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके बाद भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बिहारशरीफ, गयाजी, समस्तीपुर समेत राज्य के अन्य जिलों में भी सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर काम होगा। इसके लिए सर्वेक्षण और विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है।

पथ निर्माण विभाग के मंत्री कुमार शैलेंद्र ने कहा कि सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर तैयार करने की योजना है। पटना के बाद अन्य जिलों में भी फिजिबिलिटी स्टडी होगी। इससे आम नागरिकों के समय और ईंधन की बचत होने के साथ-साथ राज्य के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed