16 नवंबर से बदलेगा मौसम, 90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली  देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अवदाब तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर को यह दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में चक्रवाती तूफान में बदल…

16 नवंबर से बदलेगा मौसम, 90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली
 देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अवदाब तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर को यह दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद 17 नवंबर को इसके प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। ऐसे में IMD ने 12 राज्यों में भीषण बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इस मौसमी प्रणाली का असर दक्षिण भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा। 19 और 20 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का भी खतरा है। वहीं 18 और 19 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईआज में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। ओडिशा में 19 से 21 नवंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

किन 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी बारिश का पूर्वानुमान है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में छाई रहेगी धुंध (16 नवंबर): राजधानी दिल्ली में आज यानी 16 नवंबर को हल्की धुंध और कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं 17 नवंबर को भी सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छाया रहेगा।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
यूपी में घने कोहरे का अलर्ट (16 नवंबर): उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन सुबह और रात के समय धुंध और कोहरा परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने 16 से 17 नवंबर के दौरान प्रदेश में घने कोहरे की प्रबल संभावना जताई है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में शुष्क रहेगा मौसम (16 नवंबर): बिहार में 16 नवंबर को बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। IMD के पूर्वानुमान में राज्य में कई जगहों पर आज कोहरा छाया रह सकता है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में हल्की बारिश का अलर्ट (16 नवंबर): उत्तराखंड में 16 नवंबर को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना थी। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती थीं, जो 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती थीं।

इन राज्यों में भी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी कुछ स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत में केरल, माहे, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईआज में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी बारिश की संभावना है।

वहीं 16 नवंबर से बंगाल की खाड़ी के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाएं चलने की आशंका है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हवा की रफ्तार 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मध्य बंगाल की खाड़ी में भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह
बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। 16 से 20 नवंबर के दौरान मध्य बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने पर रोक संबंधी चेतावनी जारी की गई है। समुद्र में मौजूद मछुआरों को सुरक्षित तटों पर लौटने की सलाह दी गई है।
अभिषेक पाण्डेय

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports