,

पॉकेट मनी के लालच में बैंक खाते बेच रहे युवा, साइबर ठगी में फंसकर पहुंच रहे जेल

 इंदौर  मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में म्यूल खातों की खरीद फरोख्त बढ़ने से युवाओं के बैंक खाते साइबर ठगों के हथियार बनने लगे हैं। कंपनी में काम करने वाले युवाओं से लेकर पढ़ाई करने वाले अपने खाते पॉकेट मनी, कमीशन के चक्कर में बेच रहे हैं। इन्हें पता नहीं चलता कि इनके अकाउंट साइबर ठग…

पॉकेट मनी के लालच में बैंक खाते बेच रहे युवा, साइबर ठगी में फंसकर पहुंच रहे जेल

 इंदौर 
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में म्यूल खातों की खरीद फरोख्त बढ़ने से युवाओं के बैंक खाते साइबर ठगों के हथियार बनने लगे हैं। कंपनी में काम करने वाले युवाओं से लेकर पढ़ाई करने वाले अपने खाते पॉकेट मनी, कमीशन के चक्कर में बेच रहे हैं। इन्हें पता नहीं चलता कि इनके अकाउंट साइबर ठग चेन सिस्टम में प्राप्त कर ठगी की राशि लैंड कराने में इस्तेमाल करते हैं। ठगी की जांच में इन्हीं के बैंक खाते जांच के दायरे में आते हैं। 40 दिन में इंदौर कमिश्नरेट अंतर्गत थाने और क्राइम ब्रांच ने साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल म्यूल खातों और फर्जी सिम केस से जुड़े 118 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

केस-1
एरोड्रम पुलिस ने 20 हजार में बैंक खाते बेचने और खरीदने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी युवकों की उम्र 20 से 23 वर्ष है। युवकों ने अवैध अर्जित करने के लाभ चक्कर में खाते परिचित युवकों को बेच दिए थे।

केस-2
सितंबर में विजय नगर पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने सेविंग खातों को 15 से 20 हजार तो करंट खाता को एक से डेढ़ लाख रुपए में बेच दिए। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 20 से 26 साल थी। एक आरोपी की उम्र 47 साल थी।

केस-3
मल्टी स्टेट फ्रॉड की जांच में म्यूल खाते से जुड़े 19 और 21 साल के आरोपियों को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने बैंक खाते पांच से दस हजार में दिए थे। बाद में उनके खातों का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी में हो गया।

चंद रुपयों का चक्कर, मुसीबत में पड़ रहे युवा
कम उम्र के लड़के पॉकेट मनी और खर्चे के लिए बैंक खाते बेच या कमीशन पर दे रहे हैं। बैंक खाते लेने वाला व्यक्ति मोटी कमाई के लालच में बाद में खातों को ठग गिरोह तक पहुंचा देता है। ठग गिरोह सभी खातों को म्यूल खातों के रूप में इस्तेमाल कर उसमें ठगी की राशि ट्रांसफर करवाता है। ठगी होने पर पीड़ित शिकायत दर्ज करवाते हैं। इंदौर में जितने केस सामने आए हैं उसमें अधिकांश में युवा आरोपी पकड़ाए हैं। अधिकांश खातों का कनेक्शन मल्टी स्टेट फ्रॉड से मिला है। विगत 40 दिन में शहर के थानों में 71 केस दर्ज हुए, जिसमें 64 म्यूल खातों के संबंध में है। 7 केस फर्जी सिम के हैं। युवा चंद रुपयों के लालच में मुसीबत मोल ले रहे हैं। – राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, क्राइम ब्रांच

युवती का नाम सामने आया
मल्टी स्टेट साइबर फ्रॉड में पहली बार किसी युवती के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला राजबाड़ा के एक बैंक के खाताधारक का है। विभिन्न राज्यों में हुई साइबर ठगी का पैसा इसी खाते में आया था। टीआइ दीप सिंह परमार ने बताया, आरोपी दिव्या के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में पता चला कि आरोपी का राजबाड़ा स्थित आइसीआइसीआइ बैंक में खाता है।

आरोपी के खाते का मल्टी स्टेट साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल हुआ है। ठगी का सिलसिला वर्ष 2024 से शुरू हुआ था। विभिन्न राज्यों में दर्ज शिकायतों का संबंध आरोपी के खाते से मिला है। जांच में पता चला कि खाते की वास्तविक उपयोगकर्ता और उनके साथियों ने संगठित होकर प्लान के तहत खाते का उपयोग कर धोखाधड़ी की। खाते से जुड़ी सभी जानकारी को पुलिस ने जांच में शामिल की है। पुलिस पता लगा रही है कि किन राज्यों में कितने रुपए का फ्रॉड हुआ है। पुलिस ट्रांजेक्शन और आरोपी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports