महंगाई और प्रतिबंधों ने तोड़ी ईरानियों की कमर, सोशल मीडिया पर शरीर के अंग बेचने के विज्ञापनों की बाढ़

 तेहरान  ईरान में गहराता आर्थिक संकट अब लोगों को बेहद मजबूर करने लगा है। कर्ज चुकाने और घर का खर्च चलाने के लिए कई लोग अपने शरीर के अंग और टिशु तक बेचने की पेशकश कर रहे हैं। किडनी, बोन मैरो, अंडकोष और कॉर्निया तक बेचने के विज्ञापन सोशल मीडिया और स्थानीय नेटवर्क पर दिखने…

महंगाई और प्रतिबंधों ने तोड़ी ईरानियों की कमर, सोशल मीडिया पर शरीर के अंग बेचने के विज्ञापनों की बाढ़

 तेहरान
 ईरान में गहराता आर्थिक संकट अब लोगों को बेहद मजबूर करने लगा है। कर्ज चुकाने और घर का खर्च चलाने के लिए कई लोग अपने शरीर के अंग और टिशु तक बेचने की पेशकश कर रहे हैं। किडनी, बोन मैरो, अंडकोष और कॉर्निया तक बेचने के विज्ञापन सोशल मीडिया और स्थानीय नेटवर्क पर दिखने लगे हैं।

'ईरान इंटरनेशनल' की एक जांच में सामने आया है कि एक ऐसा ऑनलाइन बाजार पनप रहा है, जहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे ईरानी लोग अपने शरीर के अंगों को बेचने के लिए विज्ञापन दे रहे हैं।

ईरान में आर्थिक संकट से लोग अंग बेचने को मजबूर
कुछ लोग तो अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने के लिए अपने महत्वपूर्ण अंग तक बेचने को तैयार हैं। यह स्थिति तब सामने आई है जब ईरान कई मोर्चों पर आर्थिक दबाव झेल रहा है। इसमें मध्य पूर्व में चल रहा संघर्ष, अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी और कड़े प्रतिबंध शामिल हैं।

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कब कम होगा, इसे लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। ऐसे में, लंबे समय तक बनी रहने वाली आर्थिक अनिश्चितता का आम ईरानियों पर क्या असर पड़ेगा, इसे लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।

'अल जजीरा' की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चेतावनी दी है कि यह दबाव अनिश्चित काल तक बना रह सकता है। उन्होंने यह भी अनुमान जताया है कि आने वाले महीनों में ईरान की अर्थव्यवस्था और अधिक खराब हो सकती है।

सोशल मीडिया पर अंग बेचने का दे रहे विज्ञापन
'ईरान इंटरनेशनल' ने मई के आखिर से अक्टूबर के आखिर के बीच एक टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए 600 से अधिक विज्ञापनों की जांच की। जांच में पाया गया कि हर तीन में से लगभग एक विज्ञापन में एक से अधिक अंग या शरीर के ऊतकों को बेचने की पेशकश की गई थी।

सबसे ज्यादा विज्ञापन किडनी के लिए दिए गए, जो 498 लिस्टिंग में शामिल थीं। बोन मैरो के लिए 279 विज्ञापन थे, इसके बाद लिवर के लिए 51, अंडकोष के लिए 15 और कॉर्निया के लिए 2 विज्ञापन दिए गए।

142 लिस्टिंग में बेचने वालों ने किडनी और बोन मैरो दोनों की पेशकश की, जबकि 26 अन्य विज्ञापनों में किडनी, बोन मैरो और लिवर तीनों को एक साथ बेचने की बात कही गई।

कुछ विज्ञापनों को देखकर यह सवाल भी उठता है कि क्या बेचने वालों को उन मेडिकल प्रक्रियाओं की समझ है, जिनका वे प्रस्ताव दे रहे हैं। 'अल जजीरा' के अनुसार, रूबियो ने पेरिस में G7 के अपने समकक्षों से कहा कि नौसैनिक नाकेबंदी, कड़े प्रतिबंध और जमीनी व्यापार में रुकावटें बिना किसी तय समय-सीमा के जारी रह सकती हैं।

अमेरिकी प्रतिबंधों और संघर्षों से अर्थव्यवस्था प्रभावित
तेहरान के अर्थशास्त्री इसाक सैडियन ने चेतावनी दी है कि अगर आर्थिक घेराबंदी के कारण ईरान का तेल राजस्व लगभग शून्य हो जाता है, तो सरकार को अपने हालिया इतिहास के सबसे कठिन दौर का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि यह चुनौती केवल विदेशी मुद्रा की कमी तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें वेतन और पेंशन का भुगतान करना, जरूरी सामान की आपूर्ति करना और बढ़ती महंगाई को रोकना भी शामिल होगा।

राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन का प्रशासन लंबे समय तक चलने वाले प्रतिबंधों की संभावना के लिए तैयार है, हालांकि ईरानी अधिकारियों ने आर्थिक पतन की आशंकाओं को खारिज कर दिया है। इस बीच, सैन्य तनाव भी चिंता का विषय बना हुआ है।

IRGC ने बहरीन में अमेरिकी वायु रक्षा रडार केंद्र को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली है। वहीं, ईरानी बलों ने यह भी बताया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास नौसैनिक बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद तेल टैंकरों में आग लग गई।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports