,

घटिया वारदाने में भर रही धान, धूल से बढ़ा रहे वजन

घटिया वारदाने में भर रही धान, धूल से बढ़ा रहे वजन -जिले में धान खरीदी मामले में डबरा मंडी के अंदर अधिकारियों की दूरदर्शिता का दिख रहा नजारा  ग्वालियर  शासन स्तर पर किसानों को फायदा देने के लिए धान खरीदी का काम चल रहा है। लेकिन इस धान खरीदी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी किस…

घटिया वारदाने में भर रही धान, धूल से बढ़ा रहे वजन

घटिया वारदाने में भर रही धान, धूल से बढ़ा रहे वजन

-जिले में धान खरीदी मामले में डबरा मंडी के अंदर अधिकारियों की दूरदर्शिता का दिख रहा नजारा 

ग्वालियर
 शासन स्तर पर किसानों को फायदा देने के लिए धान खरीदी का काम चल रहा है। लेकिन इस धान खरीदी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी किस तरह से इसको पलीता लगा रहे हैं। इसका नजारा खुली ऑंखों से धान तुलाई केन्द्रों पर देखा जा सकता है। जिसमें धान को भरने वाले वारदाने की गुणवत्ता ही पूरी तरह खराब है, वहीं धान के साथ धूल भरने का कारोबार भी चल रहा है। 

जिले में धान खरीदी बड़े पैमाने पर चल रही है और डबरा मंडी में इसको लेकर किसान बड़े पैमाने पर धान बेचने के लिए मंडी प्रांगण में पहुंच रहे हैं। लेकिन मंडी के अंदर स्थिति बद से बदतर तो है ही, बल्कि धान खरीदी में बड़े पैमाने पर अमानक स्थिति देखी जा सकती है। जिसका मुख्य कारण धान को भरने वाले बोरे पूरी तरह से सड़े हुए नजर आ रहे हैं। जिनके फटने की संभावना बहुत है और इससे धान के भंडारण में बेहद अहम समस्या उत्पन्न हो सकती है। 

प्रांगण में ही फट रहे बोरे
धान भरने के लिए लाए गए बोरे की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। कि प्रांगण में ही तुलाई करते समय उनको उठाकर रखने-उठाने में ही वह फट रहे हैं। जिसमें धान धरती पर फैलती हुई देखी जा सकती है। 

सीधे धरती पर खाली हो रही ट्रॉलियां
धान खरीदी केन्द्रों पर धान को सफाई के साथ तौलने की जगह सीधे धूल भरी धरती पर ही उनको खाली कराया जा रहा है। जिससे धान के साथ बोरियों में वहां पर पड़ी धूल और कंकड भी भर रही है। जबकि तुलाई केन्द्र पर अनाज खाली कराने के लिए तिरपाल आदि का होना आवश्यक है। जिससे उसमें धूल, कंकड आदि न बोरियों में भरे। 

किसानों को भी हो रही परेशानी
डबरा मंडी प्रांगण में धान तुलाई के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिसका कारण वहां पर दो से तीन दिन में नंबर आने की स्थिति है और मंडी प्रांगण में किसानों सहित हम्मालों के रुकने की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। 

बारिश की स्थिति में बदतर होगा काम
डबरा मंडी प्रांगण में धान खरीदी के दौरान बारिश आदि की स्थिति से बचने के लिए भी व्यवस्था नाकाफी है। क्योंकि ज्यादातर कांटे खुले में संचालित हो रहे हैं। जहां पर धान सुबह से शाम तक खुले में ह िरखी रहती है। 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports