ICC में फिर जय शाह का दबदबा, लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए चेयरमैन

 बाली जय शाह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन पद पर लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है. बाली में हुई आईसीसी बोर्ड की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए चुन लिया गया. इस फैसले के साथ आईसीसी ने उनके नेतृत्व में आगे…

ICC में फिर जय शाह का दबदबा, लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए चेयरमैन

 बाली
जय शाह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन पद पर लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है. बाली में हुई आईसीसी बोर्ड की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए चुन लिया गया. इस फैसले के साथ आईसीसी ने उनके नेतृत्व में आगे भी काम जारी रखने का भरोसा जताया है। 

जय शाह का दूसरा कार्यकाल ऐसे समय में शुरू हो रहा है, जब क्रिकेट 2028 में लॉस एंजेलिस ओलंपिक के जरिए वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाने की तैयारी कर रहा है. आईसीसी की रणनीति में ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी के अलावा खेल को नए दर्शकों तक पहुंचाना और इसके व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देना शामिल है। 

आईसीसी बोर्ड ने महिला क्रिकेट को मजबूत बनाने और एसोसिएट सदस्य देशों के लिए अधिक अवसर तैयार करने की प्रतिबद्धता दोहराई. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की निष्पक्षता बनाए रखने और खेल के दीर्घकालिक विकास के लिए टिकाऊ व्यावसायिक अवसर तैयार करने पर भी जोर दिया गया। 

जय शाह ने क्या कहा?
जय शाह ने कहा, 'हम अपने खेल के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक दौर में प्रवेश कर रहे हैं. लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 (LA28) में क्रिकेट की वापसी नए दर्शकों तक पहुंचने और खिलाड़ियों तथा प्रशंसकों की नई पीढ़ी को प्रेरित करने का असाधारण अवसर है.' उन्होंने यह भी कहा कि आईसीसी की जिम्मेदारी केवल सफल टूर्नामेंट आयोजित करने तक सीमित नहीं है. खेल का भविष्य खिलाड़ियों, प्रशंसकों, व्यावसायिक साझेदारों और अन्य हितधारकों को ध्यान में रखकर तैयार करना होगा। 

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के चेयरमैन रिचर्ड थॉम्पसन ने जय शाह को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बदलते स्वरूप के बीच द्विपक्षीय सीरीज की अहमियत और प्रतिस्पर्धा बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने इस दिशा में आईसीसी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। 

आईसीसी की स्वतंत्र निदेशक डॉ. रोस रिवाज ने महिला क्रिकेट को लेकर जय शाह के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर और खेल से जुड़े रहने के रास्ते तैयार करना ICC के दीर्घकालिक विजन का हिस्सा होना चाहिए। 

आईसीसी के उपाध्यक्ष और जिम्बाब्वे क्रिकेट के चेयरमैन तवेंग्वा मुकुहलानी ने जय शाह के नेतृत्व की तारीफ करते हुए 2027 में होने वाले क्रिकेट विश्व कप को अफ्रीकी क्रिकेट के विकास के लिए अहम अवसर बताया। 

न्यूजीलैंड क्रिकेट के निदेशक रोजर ट्वोस और आईसीसी एसोसिएट सदस्य चेयर गुरुमूर्ति पलानी ने भी उनकी पुनर्नियुक्ति का स्वागत किया. पलानी ने खास तौर पर एसोसिएट देशों को बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने के मौके और क्रिकेट के विकास के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports