,

इंदौर सेंट्रल जेल में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, बड़ी संख्या में बंदियों ने दी आहुतियां

केंद्रीय जेल इंदौर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन, बड़ी संख्या में बंदियों ने दी आहुतियां आध्यात्मिक चेतना एवं संस्कारों के माध्यम से बंदियों में सकारात्मक सोच और आत्मपरिवर्तन को प्रोत्साहित करने की पहल इंदौर मध्यप्रदेश जेल मुख्यालय के निर्देशानुसार केंद्रीय जेल इंदौर में 15 नवंबर 2026 को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान…

इंदौर सेंट्रल जेल में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, बड़ी संख्या में बंदियों ने दी आहुतियां

केंद्रीय जेल इंदौर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन, बड़ी संख्या में बंदियों ने दी आहुतियां

आध्यात्मिक चेतना एवं संस्कारों के माध्यम से बंदियों में सकारात्मक सोच और आत्मपरिवर्तन को प्रोत्साहित करने की पहल

इंदौर

मध्यप्रदेश जेल मुख्यालय के निर्देशानुसार केंद्रीय जेल इंदौर में 15 नवंबर 2026 को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं डॉ. वरुण कपूर एवं डॉ. सौम्या कपूर की गरिमामयी उपस्थिति में गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।

इस अवसर पर डीजी जेल डॉ. वरुण कपूर ने कहा कि यज्ञ एवं संस्कार व्यक्ति के मन को शुद्ध कर जीवन में सकारात्मकता का संचार करते हैं। जेल का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के माध्यम से उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन बंदियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मध्यप्रदेश जेल विभाग द्वारा बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के लिए आध्यात्मिक, नैतिक एवं संस्कार आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। केंद्रीय जेल इंदौर में आयोजित इस महायज्ञ ने यह संदेश दिया कि आध्यात्मिक चेतना, सद्विचार एवं आत्मपरिवर्तन के माध्यम से बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा सकते हैं।

आयोजन में जेल इंदौर के अधीक्षक श्री दिनेश कुमार नरगावे, जेल के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में बंदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा 108 यज्ञ कुंडों में गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां अर्पित कर सुख-शांति, सद्भावना एवं विश्व कल्याण की कामना की।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports