,

UP Election Survey 2027: चुनाव से पहले सर्वे के आंकड़ों ने बढ़ाई भाजपा और सपा की चिंता

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले Vote Vibe का सर्वे सामने आया है। इस सर्वे के मुताबिक, राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा चुनावी मुकाबला होता दिख रहा है। सर्वे में पूछा गया कि 2027 के चुनाव में यूपी में किस गठबंधन या…

UP Election Survey 2027: चुनाव से पहले सर्वे के आंकड़ों ने बढ़ाई भाजपा और सपा की चिंता

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले Vote Vibe का सर्वे सामने आया है। इस सर्वे के मुताबिक, राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा चुनावी मुकाबला होता दिख रहा है। सर्वे में पूछा गया कि 2027 के चुनाव में यूपी में किस गठबंधन या पार्टी को वोट देना पसंद करेंगे? इसके जवाब में 41.9% लोगों ने भाजपा गठबंधन के प्रति भरोसा जताया। सपा गठबंधन को 39.1% लोगों ने वोट देने की बात कही। बसपा को 6.4%, अन्य को 4.9% और कह नहीं सकते वालों की संख्या 7.8% रही।

Vote Vibe के सर्वे में कहा गया कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भाजपा और सपा गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है। राज्य के ग्रामीण इलाकों में दोनों ही गठबंधन अपना-अपना मजबूत वोट आधार रखते हैं। सर्वे के मुताबिक, यूपी के शहरी क्षेत्रों में बीजेपी को साफ बढ़त नजर आ रही है। शहरी इलाकों के मतदाताओं ने भाजपा गठबंधन को अपनी पहली पसंद बताया है।

पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मुकाबला
इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। यहां पर सपा और उसके गठबंधन दलों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अवध क्षेत्र में सपा की स्थिति मजबूत बताई गई है। सर्वे में पूर्वांचल और बुदेंलखंड के मतदाताओं की राय भी जानी गई। इसके मुताबिक, इन दोनों ही इलाकों में भाजपा और सपा गठबंधन के बीच अच्छी लड़ाई देखने को मिल सकती है।

OBC मतदाताओं ने क्या कहा
Vote Vibe के सर्वे में OBC मतदाताओं को लेकर कहा गया कि यादव मतदाता सपा के साथ रह सकते हैं, जबकि गैर यादव मतदाताओं की पहली पसंद बीजेपी है। दलित मतदाताओं में जाटव लोगों ने बसपा को वोट देने की बात कही। गैर जाटव दलित बीजेपी के साथ खड़े नजर आते हैं। बीजेपी के साथ सामान्य वर्ग के 66% मतदाता बताए गए हैं।

2022 के चुनावी नतीजे कैसे रहे
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की थी। 403 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 255 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था, जबकि उसकी सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को 12 और निषाद पार्टी को 6 सीटें मिली थीं। इस तरह बीजेपी गठबंधन ने कुल 273 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, समाजवादी पार्टी 111 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (RLD) को 8 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को 6 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 2 और बहुजन समाज पार्टी को सिर्फ 1 सीट मिली थी। इसके अलावा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने 2 सीटें जीती थीं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports