,

20 नवंबर को भारत मंडपम में होगा छत्तीसगढ़ राज्य दिवस का आयोजन, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत का होगा प्रचार-प्रसार

रायपुर नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराओं और पर्यटन की अपार संभावनाओं की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा मेले में प्रभावी सहभागिता करते हुए प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों, ग्रामीण पर्यटन, साहसिक…

20 नवंबर को भारत मंडपम में होगा छत्तीसगढ़ राज्य दिवस का आयोजन, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत का होगा प्रचार-प्रसार

रायपुर

नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराओं और पर्यटन की अपार संभावनाओं की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा मेले में प्रभावी सहभागिता करते हुए प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों, ग्रामीण पर्यटन, साहसिक पर्यटन और पर्यटन सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मेले में स्थापित छत्तीसगढ़ पर्यटन के स्टॉल पर बड़ी संख्या में पर्यटक, आगंतुक और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि पहुंचकर प्रदेश के पर्यटन स्थलों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, जलप्रपातों, वन्यजीव अभयारण्यों, ऐतिहासिक धरोहरों और विशिष्ट जनजातीय संस्कृति के प्रति पर्यटकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा भारत मंडपम के हॉल एच-4, प्रथम तल पर स्थापित पर्यटन स्टॉल के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन विशेषताओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। यहां आने वाले आगंतुकों को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों, पर्यटन मंडल द्वारा संचालित रिसॉर्ट, आवासीय सुविधाओं और विभिन्न पर्यटन गतिविधियों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। पर्यटन मंडल की इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना तथा अधिक से अधिक पर्यटकों को प्रदेश भ्रमण के लिए आकर्षित करना है।

ग्रामीण पर्यटन और होमस्टे नीति से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार का अवसर

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्रामीण पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश के ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों में पर्यटन की व्यापक संभावनाओं को सामने लाते हुए पर्यटकों को गांवों की प्राकृतिक सुंदरता, पारंपरिक जीवनशैली, स्थानीय खानपान, लोककला, हस्तशिल्प और जनजातीय संस्कृति से परिचित कराया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण पर्यटन एवं होमस्टे नीति के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार करने और स्थानीय समुदायों को पर्यटन आधारित आजीविका से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस पहल से ग्रामीण युवाओं, महिलाओं, स्थानीय कारीगरों और जनजातीय समुदायों के लिए स्वरोजगार एवं आय के नए अवसर विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही पर्यटकों को ग्रामीण परिवेश में रहकर छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

पर्यटकों के लिए विशेष सौगात, रिसॉर्ट बुकिंग पर 30 प्रतिशत की छूट

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में पर्यटकों को छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा विशेष आकर्षक प्रस्ताव भी दिया जा रहा है। मेले के दौरान छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के स्टॉल पर पहुंचकर पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट में बुकिंग कराने वाले पर्यटकों एवं आगंतुकों को 30 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

यह विशेष प्रस्ताव 14 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की अवधि में उपलब्ध रहेगा। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक पर्यटकों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए प्रेरित करना तथा पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट और आवासीय सुविधाओं के प्रति आकर्षण बढ़ाना है।

पर्यटन मंडल द्वारा प्रदान की जा रही इस विशेष छूट से पर्यटकों को छत्तीसगढ़ भ्रमण की योजना बनाने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार और पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने में भी सहायता मिलेगी।

20 नवंबर को भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के अंतर्गत 20 नवंबर 2026 को भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह अवसर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला, जनजातीय परंपराओं और पर्यटन की विविध संभावनाओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

छत्तीसगढ़ राज्य दिवस के आयोजन से मेले में आने वाले देश-विदेश के आगंतुकों को प्रदेश की विशिष्ट पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता से परिचित होने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन के प्रचार-प्रसार को भी विशेष प्रोत्साहन मिलेगा।

प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहर और जनजातीय संस्कृति बन रही आकर्षण का केंद्र

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के प्रति आगंतुकों की विशेष रुचि प्रदेश की बढ़ती पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करती है। छत्तीसगढ़ का चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, सिरपुर की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरें, मैनपाट का प्राकृतिक सौंदर्य, बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य तथा बस्तर की अनूठी जनजातीय संस्कृति पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण रखते हैं।

प्रदेश में प्रकृति, संस्कृति, धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और रोमांचक पर्यटन गतिविधियों का अद्भुत संगम है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा इन्हीं विशेषताओं को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मेले में पहुंच रहे पर्यटक और टूर ऑपरेटर प्रदेश के पर्यटन स्थलों, वहां तक पहुंचने के साधनों, आवासीय सुविधाओं और भ्रमण की संभावनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन की पहचान मजबूत करने की पहल

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की सहभागिता प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के प्रचार-प्रसार और विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों को व्यापक पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे और स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने तथा पर्यटन को स्थानीय रोजगार एवं आर्थिक विकास से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन क्षेत्र के विस्तार से प्रदेश के ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों में आजीविका के नए अवसर विकसित होने की संभावनाएं हैं।

पर्यटन मंडल की यह पहल छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के साथ स्थानीय समुदायों को पर्यटन विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक होगी। साथ ही छत्तीसगढ़ को आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में नए अवसर प्रदान करेगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports