PM मोदी का बड़ा ऐलान! ASEAN देशों के नागरिकों को मुफ्त मिलेगा ई-वीजा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

 नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ASEAN ग्रुप में शामिल दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रस्ताव रखे हैं. इनमें इन देशों से भारत आने वाले पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा देने, समुद्र में सुरक्षा बढ़ाने, परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग और जरूरी खनिजों के खनन में…

PM मोदी का बड़ा ऐलान! ASEAN देशों के नागरिकों को मुफ्त मिलेगा ई-वीजा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

 नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ASEAN ग्रुप में शामिल दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रस्ताव रखे हैं. इनमें इन देशों से भारत आने वाले पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा देने, समुद्र में सुरक्षा बढ़ाने, परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग और जरूरी खनिजों के खनन में साथ काम करने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं. मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुए 23वें ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन के बाद विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। 

पीएम मोदी ने भारत और ASEAN देशों के बीच समुद्री सहयोग के लिए लंबी अवधि की योजना बनाने का प्रस्ताव दिया. इसके तहत समुद्र के रास्ते संपर्क बढ़ाने, वैज्ञानिक शोध, आपदा के समय मदद, कोस्ट गार्ड के बीच सहयोग और समुद्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने जैसे मुद्दों पर काम किया जाएगा. इसमें नाविकों की सुरक्षा भी शामिल है। 

इसके अलावा साइबर अपराध की जांच के लिए संयुक्त ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी जानकारी साझा करने का प्रस्ताव भी दिया गया। 

स्पेस हैकाथॉन और जरूरी खनिजों पर साथ काम करेंगे
प्रधानमंत्री ने भारत और ASEAN देशों के बीच स्पेस हैकाथॉन आयोजित करने का सुझाव दिया. इसके साथ ही खनन और जरूरी खनिजों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की बात कही. युवाओं को करीब लाने के लिए ASEAN-India Youth Connect पहल शुरू करने का भी प्रस्ताव है. इसके तहत युवा सम्मेलन, युवा सांसदों के बीच बातचीत और स्टार्टअप हैकाथॉन आयोजित किए जाएंगे. स्टार्टअप हैकाथॉन में युवा और नए उद्यमी मिलकर कम समय में किसी समस्या का समाधान या नया बिजनेस आइडिया तैयार करते हैं। 

नालंदा यूनिवर्सिटी में बढ़ेंगी स्कॉलरशिप
पीएम मोदी ने ASEAN देशों के छात्रों के लिए नालंदा यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है. इसके अलावा 2027 में होने वाले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) में ASEAN-भारत क्रिएटिव पार्टनरशिप पवेलियन बनाने का सुझाव दिया. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ASEAN देशों से भारत आने वाले पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा देने का प्रस्ताव भी रखा गया है। 

ASEAN की एकता का समर्थन करता है भारत
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि पीएम मोदी ने ASEAN की एकता और क्षेत्र में उसकी अहम भूमिका के लिए भारत का समर्थन दोहराया. उन्होंने शांतिपूर्ण, खुले और सभी देशों को साथ लेकर चलने वाले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की साझा सोच पर भी जोर दिया. मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी और ASEAN देशों के नेताओं ने भारत-ASEAN व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत अब तक हुए काम की समीक्षा की. साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। 

क्या है ASEAN?
ASEAN दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों का एक संगठन है. इसकी शुरुआत 1967 में हुई थी. इसका मकसद सदस्य देशों के बीच कारोबार, आर्थिक विकास, सुरक्षा और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है. इस संगठन में 11 देश शामिल हैं. इनमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम हैं. भारत के अलावा अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी इसके साझेदार हैं। 

ASEAN देशों के साथ रिश्ते भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का अहम हिस्सा हैं. भारत और ASEAN के बीच बातचीत 1992 में शुरू हुई थी. 1995 में दोनों के बीच पूर्ण बातचीत की साझेदारी बनी और 2002 में इसे शिखर सम्मेलन स्तर तक पहुंचाया गया. साल 2012 में यह रणनीतिक साझेदारी बनी और 2022 में इसे व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिला. फिलहाल फिलीपींस ASEAN का अध्यक्ष है. इसी वजह से इस साल का ASEAN शिखर सम्मेलन और इससे जुड़ी बैठकें मनीला में हो रही हैं। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports