,

500 ट्रैक्टरों के साथ भोपाल में शक्ति प्रदर्शन करेगी सपा, CM और कृषि मंत्री के आवास का घेराव

भोपाल  फसल के सही दाम, खाद, और 27% ओबीसी आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी आज भोपाल में प्रदर्शन करेगी। दरअसल पार्टी ने इसे ‘समाजवादी किसान पीडीए पंचायत’ नाम दिया है। सपा का दावा है कि करीब 500 ट्रैक्टरों के साथ किसान राजधानी पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे सभा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

500 ट्रैक्टरों के साथ भोपाल में शक्ति प्रदर्शन करेगी सपा, CM और कृषि मंत्री के आवास का घेराव

भोपाल 

फसल के सही दाम, खाद, और 27% ओबीसी आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी आज भोपाल में प्रदर्शन करेगी। दरअसल पार्टी ने इसे ‘समाजवादी किसान पीडीए पंचायत’ नाम दिया है। सपा का दावा है कि करीब 500 ट्रैक्टरों के साथ किसान राजधानी पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे सभा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का घेराव किया जाएगा।

दरअसल सपा का कहना है कि सरकार किसानों और आम जनता की समस्याओं को दूर करने में नाकाम रही है। इसी को लेकर पार्टी ने सड़क पर उतरने का फैसला किया है।

500 ट्रैक्टरों के साथ भोपाल पहुंचेंगे किसान
समाजवादी पार्टी के मुताबिक करीब 500 ट्रैक्टरों के जरिए किसान भोपाल पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे होने वाली सभा में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह पटेल और सूफियान कुरैशी सहित पार्टी के दूसरे पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान किसान भी मंच से अपनी समस्याएं रखेंगे। वहीं सभा के बाद किसान और पार्टी कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का घेराव करने जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और आम जनता से किए गए वादे पूरे नहीं कर पाई है। किसान खाद और अपनी उपज के सही दाम के लिए परेशान हैं जबकि युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।

ओबीसी आरक्षण से लेकर खाद संकट तक उठेंगी ये मांगें
वहीं सपा ने प्रदर्शन के लिए कई मुद्दे तय किए हैं। इनमें 27% ओबीसी आरक्षण का मामला प्रमुख है। पार्टी ने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मौजूदा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सपा का आरोप है कि पिछली सरकार ने मामला लटकाए रखा और मौजूदा सरकार कोर्ट में सही तथ्य नहीं रख पाई। इसके अलावा पार्टी किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और टोकन व्यवस्था की परेशानियां दूर करने की मांग करेगी। फसल का उचित दाम दिलाने और खराब सड़कों की स्थिति सुधारने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। समाजवादी पार्टी ने किसानों के साथ युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को भी आंदोलन में शामिल किया है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी जैसी समस्याओं पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports