IPL 2027 Auction: सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट तैयार, जानें किस खिलाड़ी की चमकी किस्मत और कौन हुआ बाहर?

नई दिल्ली आईपीएल की मिनी नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड, जैकब बेथेल, शिमरॉन हेटमायर और ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े नाम रिलीज कर दिए गए हैं. एमएस धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स की रिलीज लिस्ट में शामिल हैं. 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली…

IPL 2027 Auction: सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट तैयार, जानें किस खिलाड़ी की चमकी किस्मत और कौन हुआ बाहर?

नई दिल्ली
आईपीएल की मिनी नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड, जैकब बेथेल, शिमरॉन हेटमायर और ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े नाम रिलीज कर दिए गए हैं. एमएस धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स की रिलीज लिस्ट में शामिल हैं. 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली नीलामी से पहले जानिए किस टीम ने किन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया, किसे अपने साथ रखा और किसके पर्स में कितनी रकम बची है.

आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले मंगलवार, 17 नवंबर को खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख थी. सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी सूची जारी कर दी है. इस बार कई बड़े नाम नीलामी से पहले ही बाहर हो गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क, सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रैविस हेड और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जैकब बेथेल को रिलीज किया है.

इन खिलाड़ियों के रिलीज होने की वजह भी चर्चा में है. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और ट्रैविस हेड ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के चलते अपना वर्कलोड मैनेज करने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया को दिसंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ चार घरेलू टेस्ट मैच खेलने हैं. इसके बाद जनवरी में भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और मार्च में 150वां वर्षगांठ टेस्ट होना है. आईपीएल के निर्धारित समापन के तुरंत बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (अगर ऑस्ट्रेलिया क्वालिफाई करता है) और इंग्लैंड में एशेज सीरीज भी खेली जानी है.

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जैकब बेथेल जुलाई से क्रिकेट से दूर हैं. घुटने की सर्जरी के बाद उनकी वापसी की कोशिशों को झटका लगा है. ऐसे में वह भी आईपीएल 2027 में हिस्सा नहीं लेंगे.

रिलीज खिलाड़ियों में प्रशांत वीर सबसे महंगे
चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर प्रशांत वीर को रिलीज कर दिया है. उन्हें 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. इस तरह वह रिलीज किए गए खिलाड़ियों में सबसे महंगे हैं. उनके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड का नंबर है, जिनकी कीमत 14 करोड़ रुपये थी.

एमएस धोनी का नाम भी CSK की रिलीज लिस्ट में है. धोनी आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर अपना सफर खत्म कर चुके हैं और अब टीम के मेंटर की भूमिका निभाएंगे.

IPL 2027: सभी 10 टीमों की पूरी लिस्ट
1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
रिलीज किए गए खिलाड़ी: एमएस धोनी, अमन खान, डियान फॉरेस्टर, कुलदीप यादव, मैकनील नॉरोन्हा, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, आकाश मधवाल, प्रशांत वीर, स्पेंसर जॉनसन और जैक फाउल्क्स. खलील अहमद और नाथन एलिस ट्रेड के जरिए बाहर हुए.

रिटेन किए गए खिलाड़ी: ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, राहुल चाहर, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन (ट्रेड के जरिए टीम में आए) और जैक एडवर्ड्स (ट्रेड के जरिए टीम में आए).

बचा पर्स: 28.05 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 6 | विदेशी स्लॉट: 2

2. मुंबई इंडियंस (MI)
रिलीज किए गए खिलाड़ी: ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, एएम गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, मोहम्मद इजहार, दानिश मालवेर, मयंक मार्कंडे, मयंक रावत, महीपाल लोमरोर, रॉबिन मिंज, रुचित अहिर और कृष्ण भगत. हार्दिक पंड्या ट्रेड के जरिए बाहर हुए.

रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन डिकॉक, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, राज बावा, मिचेल सैंटनर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा और अर्शदीप सिंह (ट्रेड के जरिए टीम में आए).

बचा पर्स: 32.6 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 9 | विदेशी स्लॉट: 2

3. दिल्ली कैपिटल्स (DC)
रिलीज किए गए खिलाड़ी: मिचेल स्टार्क, नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, पथुम निसंका, बेन डकेट, करुण नायर, साहिल पारख, दुष्मंथा चमीरा, रेहान अहमद और अजय मंडल. टी नटराजन और कुलदीप यादव ट्रेड के जरिए बाहर हुए.

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अक्षर पटेल, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, औकिब नबी, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, काइल जेमीसन, ऋषभ पंत (ट्रेड के जरिए टीम में आए) और जीशान अंसारी (ट्रेड के जरिए टीम में आए).

बचा पर्स: 39.5 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 9 | विदेशी स्लॉट: 4

4. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
रिलीज किए गए खिलाड़ी: आवेश खान, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्खिया, जॉर्ज लिंडे, वानिंदु हसरंगा, नमन तिवारी और हिमत सिंह. ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ ट्रेड के जरिए बाहर हुए.

रिटेन किए गए खिलाड़ी: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, कुलदीप यादव (ट्रेड के जरिए टीम में आए) और सैम करन (ट्रेड के जरिए टीम में आए).
बचा पर्स: 47.45 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 7 | विदेशी स्लॉट: 3

5. पंजाब किंग्स (PBKS)
रिलीज किए गए खिलाड़ी: नेहाल वढेरा, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन,पायला अविनाश, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद. अर्शदीप सिंह ट्रेड के जरिए बाहर हुए.

रिटेन किए गए खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मुशीर खान, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शुइस, यश ठाकुर, व्यशक विजयकुमार, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, हरनूर सिंह और हार्दिक पंड्या (ट्रेड के जरिए टीम में आए).

बचा पर्स: 18.6 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 6 | विदेशी स्लॉट: 2

6. राजस्थान रॉयल्स (RR)
रिलीज किए गए खिलाड़ी: शिमरॉन हेटमायर, एडम मिल्ने, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप से सिंह, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह और इमांजोत चहल. सैम करन ट्रेड के जरिए बाहर हुए.

रिटेन किए गए खिलाड़ी: रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, नांद्रे बर्गर, शुभम दुबे, अमन राव, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, यश राज पुंजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा, मोहम्मद शमी (ट्रेड के जरिए टीम में आए) और एम सिद्धार्थ (ट्रेड के जरिए टीम में आए).

बचा पर्स: 27.05 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 6 | विदेशी स्लॉट: 3

7. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
रिलीज किए गए खिलाड़ी: ट्रैविस हेड, कामिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, दिलशान मदुशंका, ओंकार तरमले, अमित कुमार, शिवम मावी, जेराल्ड कोएत्जी, डेविड पेन और आरएस अम्बरीश. हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स ट्रेड के जरिए बाहर हुए.

रिटेन किए गए खिलाड़ी: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कार्स, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार और क्रेन्स फुलेत्रा. टी नटराजन, खलील अहमद और नाथन एलिस ट्रेड के जरिए टीम में आए.

बचा पर्स: 40.15 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 7 | विदेशी स्लॉट: 3

8. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
रिलीज किए गए खिलाड़ी: जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, विहान मल्होत्रा और स्वप्निल सिंह.

रिटेन किए गए खिलाड़ी: रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, रसिख सलाम, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, यश दयाल और नुवान तुषारा.

बचा पर्स: 14.15 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 5 | विदेशी स्लॉट: 1

9. गुजरात टाइटन्स (GT)
रिलीज किए गए खिलाड़ी: ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान, कॉनर एस्टरहुइजन और पृथ्वीराज यारा.

रिटेन किए गए खिलाड़ी: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, मानव सुथार, राशिद खान, जयंत यादव, जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, अरशद खान और निशांत सिंधु. हर्षल पटेल ट्रेड के जरिए टीम में आए.

बचा पर्स: 8.75 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 3 | विदेशी स्लॉट: 2

10. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
रिलीज किए गए खिलाड़ी: अजिंक्य रहाणे, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, दक्ष कामरा, लुवनिथ सिसोदिया, मथीशा पथिराना, मुस्ताफिजुर रहमान, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी सिंह और उमरान मलिक.

रिटेन किए गए खिलाड़ी: कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, फिन एलन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी और प्रशांत सोलंकी.

बचा पर्स: 41.65 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 8 | विदेशी स्लॉट: 3

किस टीम के पास सबसे ज्यादा पैसा बचा?
नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपये बचे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स 41.65 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद 40.15 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है. गुजरात टाइटंस के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपये बचे हैं.

16 दिसंबर को गोवा में होगी नीलामी
रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी टीमों की निगाहें 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी पर होंगी. फ्रेंचाइजियों के पास अपने खाली स्लॉट भरने और टीम की जरूरत के मुताबिक नए खिलाड़ियों को जोड़ने का मौका होगा.

बड़े नामों की रिलीज के बाद नीलामी में कई खिलाड़ियों पर निगाहें रहेंगी. खास तौर पर उन टीमों की रणनीति दिलचस्प होगी जिनके पास बड़ा पर्स बचा है. लखनऊ, कोलकाता और हैदराबाद के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए अच्छी रकम है, जबकि गुजरात टाइटन्स को सीमित बजट में अपने खाली स्लॉट भरने होंगे.
 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports