,

राष्ट्रीय एकता को नई ऊर्जा देते है, स्थापना दिवस आयोजन : राज्यपाल पटेल

लोकभवन में उत्तराखण्ड एवं झारखण्ड का संयुक्त स्थापना दिवस समारोह संपन्न भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्यों के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन अभिनव पहल है। ऐसे आयोजन, भारत की सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता और साझा विकास यात्रा को नई पहचान प्रदान कर रहे हैं। हमारी राष्ट्रीय…

राष्ट्रीय एकता को नई ऊर्जा देते है, स्थापना दिवस आयोजन : राज्यपाल पटेल

लोकभवन में उत्तराखण्ड एवं झारखण्ड का संयुक्त स्थापना दिवस समारोह संपन्न

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्यों के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन अभिनव पहल है। ऐसे आयोजन, भारत की सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता और साझा विकास यात्रा को नई पहचान प्रदान कर रहे हैं। हमारी राष्ट्रीय एकता को नई उर्जा देते है। प्रत्येक देशवासी की राष्ट्र प्रेम और संवैधानिक भावना को मजबूती प्रदान करते है। राज्य स्थापना दिवस, राज्य की प्रतिभाओं को मंच भी प्रदान करते है।

राज्यपाल पटेल बुधवार को लोकभवन में उत्तराखण्ड एवं झारखण्ड के स्थापना दिवस के संयुक्त समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने दोनों राज्यों के निवासियों को उनके राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी। लोकभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि आज का यह सांस्कृतिक समारोह, भारत की सामूहिक विकास यात्रा में हमारी सक्रिय भागीदारी और राष्ट्र-निर्माण के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारत की सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समर्पित है। उन्होंने कहा कि आयोजन, वर्ष 2000 में बने उत्तराखण्ड और झारखण्ड राज्यों के गठन की यात्रा में भारतीय लोकतंत्र की जन भावनाओं की स्वीकृति और सम्मान को बताते है। दोनों राज्यों की क्षेत्रीय विशेषताएं, स्थानीय संसाधन और जनभागीदारी की उपलब्धियों के परिचायक है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि उत्तराखण्ड, हमें प्रकृति संरक्षण, जल संवर्धन और पर्यावरण संतुलन की प्रेरणा देता है। वहीं झारखण्ड जनजातीय स्वाभिमान और सामुदायिक एकता का संदेश देता है।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि उत्तराखण्ड, हिमालय की आध्यात्मिक चेतना, प्राकृतिक संपदा और साहसिक जीवन परंपरा का प्रतीक है। गंगा, यमुना और चारधाम इसकी वैश्विक पहचान हैं। उत्तराखण्ड की शिक्षा, पर्यटन, औद्योगिक विकास, जल विद्युत और जैविक कृषि क्षेत्रों की उपलब्धियाँ भारत के विकास यात्रा का संबल है। यहाँ की लोक परंपराओं में छोलिया नृत्य, झोड़ा, छपेली, फूलदेई और कुमाऊँनी-गढ़वाली लोकगीत हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के सुंदर उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के तीर्थ, ऋषिकेश और हरिद्वार का अध्यात्म एवं योग भारतीय संस्कृति को दुनिया में आलोकित करता है।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि झारखण्ड के जलप्रपात, नेतरहाट, बेतला राष्ट्रीय उद्यान, दलमा अभयारण्य और साल के वनों की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता के अनमोल उदाहरण हैं। यहाँ पर भगवान बिरसा मुंडा की वीरता, जनजातीय अस्मिता, प्राकृतिक संपदा और जनसंघर्ष की गौरवशाली विरासत है। सिद्धो-कान्हू और तिलका मांझी जैसे जननायकों की गौरव-गाथाएं दुनिया में मातृभूमि की स्वतंत्रता और जनजातीय स्वाभिमान के लिए बलिदान की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड की धरती का कोयला, लौह अयस्क, तांबा, अभ्रक और बॉक्साइट जैसे खनिज देश के औद्योगिक विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। सरहुल, करमा, सोहराय, छऊ नृत्य और जनजातीय चित्रकला झारखण्ड की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध बनाते हैं और भारत की लोक कला को विशिष्टता देते हैं।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि आज भारत की दुनिया में पहचान हमारे राज्यों की सांस्कृतिक विविधता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता से बनी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता सीमा के विस्तार से नहीं बल्कि विचारों, संस्कृतियों और समाज के हर वर्ग की खुशहाली एवं सम्मान से मजबूत होती है। राज्यपाल पटेल ने दोनों राज्यों के निवासियों को संकल्प दिलाया कि अपने राज्यों की श्रेष्ठ परंपराओं से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे।

राज्यपाल पटेल का कार्यक्रम के प्रारंभ में कुमाऊँ समाज भोपाल के प्रतिनिधि सुरेश कर्नाटक, गढ़वाली समाज भोपाल के प्रतिनिधि विजय सिंह नेगी एवं झारखण्ड समाज भोपाल के प्रतिनिधि उम्बुल रंजीत तिरू ने पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल पटेल ने दोनों राज्यों की बालिकाओं की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 समारोह में उत्तराखण्ड राज्य के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन और झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का वीडियो संदेश और राज्य के परिचय पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत उत्तराखण्ड की ओर से कुमाऊँ और गढ़वाली समाज भोपाल एवं झारखंड समाज भोपाल की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। अंत में मध्यप्रदेश के विकास और वैभव से परिचित कराने वाली लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। आभार सुरेश कर्नाटक ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अवर सचिव श्रीमती आभा शुक्ला ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के उप सचिव सुनील दुबे, उत्तराखण्ड एवं झारखण्ड राज्य के मध्यप्रदेश में निवासरत नागरिक और लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports