,

बर्ड फ्लू से निपटने में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन का होगा लोकार्पण

भोपाल  कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को मुर्गियों में फ्लू से निपटने के लिए भारत की पहली स्वदेशी ‘इनएक्टिवेटेड H5N1 2.3.2.1a वैक्सीन देश को समर्पित करेंगे। यह अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस से बचने के लिए बनाई गई है। यह वैक्सीन भोपाल स्थित आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीज-निशाद में…

बर्ड फ्लू से निपटने में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन का होगा लोकार्पण

भोपाल 

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को मुर्गियों में फ्लू से निपटने के लिए भारत की पहली स्वदेशी ‘इनएक्टिवेटेड H5N1 2.3.2.1a वैक्सीन देश को समर्पित करेंगे। यह अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस से बचने के लिए बनाई गई है। यह वैक्सीन भोपाल स्थित आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीज-निशाद में जारी की जाएगी।

इसे भोपाल स्थित आईसीएआर-निशाद ने इसे पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से विकसित किया है। यह अत्‍यघिक रोगजनक H5N1 HPAI वायरस -क्लेड 2.3.2.1a से बचने के लिए भारत में अपनी तरह की पहली वैक्सीन है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने बताया कि ‘हाईली पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लूएंजा’ को आम तौर पर ‘बर्ड फ्लू’ के नाम से जाना जाता है, जो पोल्ट्री को प्रभावित करने वाली गंभीर बीमारी है।

भारत को बर्ड फ्लू से बचाव की दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है। भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने देश की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन विकसित की है। 20 नवंबर को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में इस वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसे देश में बर्ड फ्लू नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

2006 से देश में बर्ड फ्लू के 500 से ज्यादा प्रकोप
अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लुएंजा (HPAI) को आमतौर पर बर्ड फ्लू कहा जाता है। ये मुर्गियों और अन्य पक्षियों को प्रभावित करने वाली गंभीर बीमारी है। संक्रमण फैलने पर पक्षियों में मृत्यु दर लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। भारत में वर्ष 2006 में पहली बार इस बीमारी की पहचान हुई थी। इसके बाद से H5N1 और H5N8 उपप्रकारों के 500 से अधिक प्रकोप दर्ज किए जा चुके हैं।

पोल्ट्री किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का खतरा
बर्ड फ्लू के प्रकोप के कारण संक्रमित पक्षियों को बड़े पैमाने पर नष्ट करना पड़ता है और कई बार व्यापार पर प्रतिबंध भी लग जाते हैं। इससे पोल्ट्री कारोबार और किसानों की आजीविका प्रभावित होती है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2006 में भारत में बर्ड फ्लू के प्रकोप से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 2200 से 3000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। बीमारी का असर पोल्ट्री उत्पादों की कीमतों और वैश्विक व्यापार पर भी पड़ता है।

भोपाल के ICAR संस्थान ने तैयार की वैक्सीन
अब तक भारत में फैल रहे H5N1 वायरस के क्लेड 2.3.2.1ए के खिलाफ कोई विशिष्ट व्यावसायिक वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। इस चुनौती को देखते हुए भोपाल जिले के ICAR-NIHSAD ने स्वदेशी वैक्सीन विकसित की है। इसका लक्ष्य देश में प्रसारित हो रहे H5N1 वायरस के इस स्वरूप के खिलाफ मुर्गियों को सुरक्षा प्रदान करना है। इससे बर्ड फ्लू के प्रकोप को नियंत्रित करने और पोल्ट्री क्षेत्र को होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

पशुओं और मनुष्यों तक संक्रमण पहुंचने की चिंता
H5N1 वायरस के संक्रमण हाल के वर्षों में पक्षियों के अलावा स्तनधारियों सहित अन्य पशु प्रजातियों में भी सामने आए हैं। दिए गए विवरण के अनुसार मनुष्यों में भी इस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि वर्ष 2003 से अब तक भारत सहित 25 देशों में H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा के 1003 मानव मामले सामने आए हैं जिनमें 479 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में वैक्सीन का विकास पोल्ट्री क्षेत्र के साथ साथ पशु और सार्वजनिक स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बर्ड फ्लू नियंत्रण को मिलेगी मजबूती
स्वदेशी वैक्सीन से मुर्गियों को संक्रमण से बचाने बीमारी के प्रसार को रोकने और पोल्ट्री किसानों के आर्थिक नुकसान को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। 20 नवंबर को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इसे राष्ट्र को समर्पित किया जाना देश में पशु रोगों से निपटने के लिए स्वदेशी तकनीक के विकास की दिशा में अहम कदम होगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports