,

भोपाल में आज से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भिड़ेगा भारत

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार (19 नवंबर) से अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच शुरू होने जा रहा है। मध्यप्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में भारत समेत 6 देशों की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। 19 से 28 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की…

भोपाल में आज से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भिड़ेगा भारत

भोपाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार (19 नवंबर) से अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच शुरू होने जा रहा है। मध्यप्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में भारत समेत 6 देशों की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। 19 से 28 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें भी हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

6 देशों की टीमें दिखाएंगी दम
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं।टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब हॉकी प्रेमियों को रोमांचक मुकाबलों का इंतजार है। 28 नवंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में एशिया की शीर्ष महिला हॉकी टीमों के बीच खिताब के लिए मुकाबला होगा।

पहले दिन होंगे तीन रोमांचक मुकाबले
प्रतियोगिता के पहले दिन हॉकी प्रेमियों को तीन मुकाबले देखने को मिलेंगे। सभी मुकाबले निर्धारित समय के अनुसार खेले जाएंगे।

पहले दिन का कार्यक्रम इस प्रकार है

– दोपहर 12:15 बजे: चीन बनाम थाईलैंड

– दोपहर 2:30 बजे: जापान बनाम कोरिया

– शाम 4:45 बजे: भारत बनाम मलेशिया

– शाम 6:30 बजे: उद्घाटन समारोह

भारतीय टीम का पहला मुकाबला शाम 4:45 बजे मलेशिया के खिलाफ होगा। घरेलू मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

आत्मविश्वास से भरीं हैं सभी टीमें
बुधवार शाम सभी छह टीमों की कप्तानों ने मीडिया से बातचीत में भारत को खिताब का प्रबल दावेदार बताया। भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने भी कहा कि हमारी तैयारी शानदार है, खिलाड़ियों में जीत का जोश बरकरार है। सलीमा ने कहा कि टीम में युवा और सीनियर खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल है। 

जापान और कोरिया की टीमें भी दावेदार
जापान और कोरिया की टीमें भी मजबूत हैं, लेकिन भारतीय टीम को अपनी क्षमता पर भरोसा है। वहीं चीन की कप्तान वेई किशीओ ने कहा कि उनकी टीम चैंपियंस ट्राफी में अब तक विजेता नहीं बनी, लेकिन इस बार जीत के इरादे से आई है। मलेशिया के बाद भारत 21 नवंबर को दक्षिण कोरिया, 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर को जापान से खेलेगा। सेमीफाइनल 27 नवंबर और पदक के मुकाबले 28 को होंगे।

आज के मुकाबले
– चीन वि. थाईलैंड, दोपहर 12:05 बजे
– जापान वि. कोरिया, दोपहर 2:00 बजे
– भारत वि. मलेशिया, शाम 4:35 बजे

उपलब्धियों भरा रहा वर्ष 2026
वर्ष 2026 भारतीय टीम के लिए उपलब्धियों भरा रहा है। हैदराबाद में एफआईएच महिला हाकी विश्व कप क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम ने विश्व कप के लिए जगह बनाई। न्यूजीलैंड के आकलैंड में एफआईएच महिला नेशंस कप के सभी पांच मुकाबले जीतकर खिताब अपने नाम किया और एफआईएच प्रो लीग में प्रवेश पाया। बेल्जियम में हुए विश्व कप में भी टीम पांचवें स्थान पर रही।
1974 के बाद विश्व कप में यह भारतीय महिला हॉकी टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इसके बाद जापान में एशियन गेम्स में भारत ने 44 साल का इंतजार खत्म कर स्वर्ण पदक जीता।
भारतीय टीम के मुख्य कोच श्योर्ड मारिन खिलाड़ियों को अलग-अलग पोजिशन पर आजमाना चाहते हैं। बताया कि इससे टीम के विकल्प बढ़ेंगे और किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर दूसरा खिलाड़ी जिम्मेदारी संभाल सकेगा। 

पहली बार भोपाल में महिला हॉकी का इतना बड़ा आयोजन
भोपाल में दूसरी बार इतने बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इससे पहले वर्ष 2009 में यहां वर्ल्ड सीरीज हॉकी का आयोजन हुआ था।हालांकि, महिला हॉकी का यह पहला बड़ा आयोजन है। पुरुष हॉकी के राष्ट्रीय टूर्नामेंट कई वर्षों तक भोपाल के ऐशबाग स्टेडियम में आयोजित होते रहे हैं।

19 से 28 नवंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप से भोपाल को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के केंद्र के रूप में पहचान मिलने का अवसर मिलेगा। छह देशों की महिला हॉकी टीमें मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगी और खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports