,

तपन सरकार के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, भिलाई में सात गुर्गे दबोचे

भिलाई. गैंगस्टर तपन सरकार और उसके साथियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने दुर्ग पुलिस ने बुधवार सुबह एसीसीयू की टीम ने गैंगस्टर तपन सरकार के मोहन नगर स्थित घर सहित उसके सात गुर्गों के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। हालांकि, पुलिस की टीम को एक बार फिर तपन सरकार घर पर नहीं मिला।…

तपन सरकार के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, भिलाई में सात गुर्गे दबोचे

भिलाई.

गैंगस्टर तपन सरकार और उसके साथियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने दुर्ग पुलिस ने बुधवार सुबह एसीसीयू की टीम ने गैंगस्टर तपन सरकार के मोहन नगर स्थित घर सहित उसके सात गुर्गों के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

हालांकि, पुलिस की टीम को एक बार फिर तपन सरकार घर पर नहीं मिला। वहीं, उसके सात गुर्गे पुलिस के हाथ लगे। सभी को संबंधित थानों में ले जाकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 50 हजार से एक लाख रुपए तक का बाउंडओवर भरवाया गया। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर ‘एसीसीयू की टीम ने मोहन नगर, भिलाई नगर, वैशाली नगर और छावनी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की।

पकड़े गए सात लोगों को उनके संबंधित थानों में भेजा गया, जहां उनसे 50 हजार से एक लाख रुपए तक का बाउंडओवर भरवाया गया। पुलिस ने उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी अपराध में संलिप्तता सामने आने पर बाउंडओवर की राशि शासन के पक्ष में जब्त की जा सकती है। इसके अलावा उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports