,

शिअद-लक्खोवाल गठबंधन पर बलतेज पन्नू का सवाल, ‘किसानों के लिए क्या किया?’

चंडीगढ़. भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) की ओर से शिरोमणि अकाली दल (बादल) को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने किसान नेता अजमेर सिंह लक्खोवाल पर निशाना साधा है। आप के वरिष्ठ नेता बलतेज पन्नू ने सवाल उठाया है कि लक्खोवाल को पहले यह बताना चाहिए कि…

शिअद-लक्खोवाल गठबंधन पर बलतेज पन्नू का सवाल, ‘किसानों के लिए क्या किया?’

चंडीगढ़.

भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) की ओर से शिरोमणि अकाली दल (बादल) को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने किसान नेता अजमेर सिंह लक्खोवाल पर
निशाना साधा है।

आप के वरिष्ठ नेता बलतेज पन्नू ने सवाल उठाया है कि लक्खोवाल को पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने किसानों के लिए क्या किया और अब अकाली दल को समर्थन देकर किसानों का कौन सा भला करवाएंगे। बलतेज पन्नू ने कहा कि अजमेर सिंह लक्खोवाल ने वर्ष 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा सरकार के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर काम किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने किसानों का कोई मुद्दा नहीं उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के हितों की बात करने वाले लक्खोवाल ने अपने कार्यकाल में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की।

शिअद और लक्खोवाल का पक्ष
अजमेर सिंह लक्खोवाल ने अकाली दल को किसानों और मजदूरों के साथ खड़ा रहने वाला दल बताया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किसानों-मजदूरों के हक में काम किया। उन्होंने मौजूदा सरकार पर वादे पूरे न करने तथा चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों के साथ मारपीट और शोषण के आरोप लगाए। वहीं, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यूनियन का मांग पत्र मिलने के बाद कहा कि 2027 में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी किसानों की समस्याओं का समाधान करेगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports