नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र की परीक्षा के विषयवार पेपरों की तिथियां जारी कर दी है। यूजीसी नेट परीक्षा सीबीटी मोड में 14 दिसंबर 2026 से 18 दिसंबर 2026 तक और 21 दिसंबर 2026 को होगी। एग्जाम सिटी 21 दिन पहले जारी होगी। अभ्यर्थी https://ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक होगी। यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के लिए 9.60 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
परीक्षा की शुरुआत में 14 दिसंबर 2026 को पहली शिफ्ट (प्रातः 09:00 से 12:00 बजे) में इतिहास और लोक प्रशासन की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 16 दिसंबर 2026 को पहली शिफ्ट में राजनीति विज्ञान तथा उसी दिन दूसरी शिफ्ट (दोपहर 03:00 से 06:00 बजे) में कॉमर्स का पेपर होगा। अगले दिन 17 दिसंबर 2026 को पहली शिफ्ट में इंग्लिश की परीक्षा निर्धारित है, जबकि 18 दिसंबर 2026 को पहली शिफ्ट में हिंदी की परीक्षा ली जाएगी। अंत में 21 दिसंबर 2026 को पहली शिफ्ट (प्रातः 09:00 से 12:00 बजे) में अर्थशास्त्र की परीक्षा संपन्न होगी।
यहां देखें विषयवार यूजीसी नेट दिसंबर 2026 डेटशीट
14 दिसंबर 2026
शिफ्ट-I (सुबह 09:00 से 12:00 बजे)
इतिहास
पालि
प्राकृत
कम्पेयरेटिव लिटरेचर
लोक प्रशासन
एजुकेशन
सोशल वर्क
शिफ्ट-II (दोपहर 03:00 से 06:00 बजे)
कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस
पर्सियन
रशियन
बंगाली
होम साइंस
म्यूजिक
पॉपुलेशन स्टडीज
साइकोलॉजी
मैथिली
अरेबिक
15 दिसंबर 2026
शिफ्ट-I (सुबह 09:00 से 12:00 बजे)
मलयालम
उर्दू
क्रिमिनोलॉजी
परफॉर्मिंग आर्ट – डांस/ड्रामा/थिएटर
ट्राइबल एंड रीजनल लैंग्वेज/लिटरेचर
फोक लिटरेचर
शिफ्ट-II (दोपहर 03:00 से 06:00 बजे)
मैनेजमेंट (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन / मार्केटिंग / पर्सनल मैनेजमेंट / फाइनेंशियल मैनेजमेंट आदि सहित)
फिजिकल एजुकेशन
संस्कृत ट्रेडिशनल सब्जेक्ट्स (ज्योतिष / व्याकरण / मीमांसा / न्याय / सांख्य योग / दर्शन / साहित्य आदि)
आयुर्वेदा बायोलॉजी
डिजास्टर मैनेजमेंट
16 दिसंबर 2026
शिफ्ट-I (सुबह 09:00 से 12:00 बजे)
पॉलिटिकल साइंस
कम्पेयरेटिव स्टडी ऑफ रिलीजन्स
जापानीज
डोगरी
शिफ्ट-II (दोपहर 03:00 से 06:00 बजे)
कॉमर्स
डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज
इंडियन कल्चर
बुद्धिस्ट, जैना, गांधीयन एंड पीस स्टडीज
राजस्थानी
लिंग्विस्टिक्स
17 दिसंबर 2026
शिफ्ट-I (सुबह 09:00 से 12:00 बजे)
इंग्लिश
चाइनीज
कोंकणी
स्पैनिश
कश्मीरी
शिफ्ट-II (दोपहर 03:00 से 06:00 बजे)
विजुअल आर्ट (ड्राइंग, पेंटिंग, मूर्तिकला, अप्लाइड आर्ट आदि सहित)
म्यूजियोलॉजी एंड कंजर्वेशन
पंजाबी
तमिल
ज्योग्राफी
मराठी
18 दिसंबर 2026
शिफ्ट-I (सुबह 09:00 से 12:00 बजे)
हिंदी
अरब कल्चर एंड इस्लामिक स्टडीज
इंडियन नॉलेज सिस्टम
मणिपुरी
कन्नड़
जर्मन
सिंधी
फ्रेंच
शिफ्ट-II (दोपहर 03:00 से 06:00 बजे)
लेबर वेलफेयर / पर्सनल मैनेजमेंट / इंडस्ट्रियल रिलेशंस / एचआरएम
संथाली
मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म
इलेक्ट्रॉनिक साइंस
वूमेन स्टडीज
लॉ
तेलुगु
फोरेंसिक साइंस
नेपाली
लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस
फिलॉसफी
21 दिसंबर 2026
शिफ्ट-I (सुबह 09:00 से 12:00 बजे)
इकोनॉमिक्स / रूरल इकोनॉमिक्स / डेवलपमेंट स्टडीज / बिजनेस इकोनॉमिक्स आदि
एनवायर्नमेंटल साइंसेज
हिंदू स्टडीज
एंथ्रोपोलॉजी
बोडो
गुजराती
संस्कृत
पॉलिटिक्स (इंटरनेशनल रिलेशंस / डिफेंस स्टडीज आदि सहित)
ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज
शिफ्ट-II (दोपहर 03:00 से 06:00 बजे)
असमीज
सोशियोलॉजी
योग
टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट
एडल्ट एजुकेशन / कंटीन्यूइंग एजुकेशन
आर्कियोलॉजी
उड़िया
सोशल मेडिसिन एंड कम्युनिटी हेल्थ
स्टैटिस्टिक्स
फॉरेस्ट्री
क्यों होता है यूजीसी नेट एग्जाम
देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी में एंट्रेंस के तौर पर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार जून व दिसंबर में किया जाता है। यूजीसी नेट परीक्षा में उम्मीदवारों को दो पेपर देने होते हैं। पेपर 1 में उम्मीदवारों से सामान्य योग्यता और शिक्षण अभिरुचि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और पेपर 2 में उम्मीदवारों से उनके द्वारा चुने गए विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।
















