,

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, जमीनी सुझावों से सुधरेगी सेवाओं की गुणवत्ता

आयुक्त श्री संदीप जी.आर. ने कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से किया सीधा संवाद, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश बच्चों के पोषण, शाला पूर्व शिक्षा और आंगनवाड़ी केंद्रों में बेहतर सुविधाओं पर विशेष जोर भोपाल प्रदेश में आंगनवाड़ी सेवाओं को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने मैदानी अमले से…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, जमीनी सुझावों से सुधरेगी सेवाओं की गुणवत्ता

आयुक्त श्री संदीप जी.आर. ने कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से किया सीधा संवाद, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश
बच्चों के पोषण, शाला पूर्व शिक्षा और आंगनवाड़ी केंद्रों में बेहतर सुविधाओं पर विशेष जोर

भोपाल
प्रदेश में आंगनवाड़ी सेवाओं को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने मैदानी अमले से सीधे संवाद की पहल की है। अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के जमीनी अनुभवों, समस्याओं और व्यावहारिक सुझावों को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार का आधार बनाया जाएगा। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास आयुक्त श्री संदीप जी.आर. ने गुरुवार को संचालनालय में भोपाल जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं व्यावहारिक निराकरण के निर्देश दिए।

आयुक्त श्री संदीप जी.आर. ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं विभागीय योजनाओं को अंतिम हितग्राही तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके अनुभव और सुझाव सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में उपयोगी साबित हो सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यकर्ताओं द्वारा बताई गई कठिनाइयों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए तथा उपयोगी सुझावों को विभागीय कार्यप्रणाली में शामिल करने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाए।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने कुपोषित बच्चों की देखभाल, पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं, पूरक पोषण आहार वितरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन से जुड़े अनुभव साझा किए। पोषण ट्रैकर एवं संपर्क ऐप के उपयोग, केंद्रों की समय-सारणी, कुपोषण निवारण और टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों से भी अवगत कराया।

बच्चों को मिले सुरक्षित और बाल-अनुकूल वातावरण
आयुक्त ने आंगनवाड़ी केंद्रों की स्वच्छता, रखरखाव और अधोसंरचना में सुधार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में शासकीय भवन उपलब्ध नहीं हैं, वहां सुरक्षित, स्वच्छ एवं उपयुक्त किराए के भवनों का चयन किया जाए। सहायिकाओं से बच्चों को समय पर केंद्र लाने एवं छोड़ने, भोजन से पहले और बाद में हाथों की सफाई, नाश्ते एवं भोजन की तैयारी तथा वितरण व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

खेल-खेल में सीखें बच्चे, शाला पूर्व शिक्षा हो और प्रभावी
आयुक्त संदीप जी.आर. ने ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ कार्यक्रम के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली पाठशाला हैं। यहां बच्चों को खेल और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की आयु और विकास के अनुरूप गतिविधियां संचालित की जाएं। पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को समान प्राथमिकता देते हुए बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाना आवश्यक है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed