,

जीवन की चुनौतियों से घबराएं नहीं, निरंतर आगे बढ़ते रहें युवा

रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के ग्राम कोतरी स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय महाविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के साथ एक अच्छा नागरिक बनना भी जरूरी है। सफलता कम मिले तो निराश नहीं होना चाहिए।…

जीवन की चुनौतियों से घबराएं नहीं, निरंतर आगे बढ़ते रहें युवा

रायपुर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के ग्राम कोतरी स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय महाविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के साथ एक अच्छा नागरिक बनना भी जरूरी है। सफलता कम मिले तो निराश नहीं होना चाहिए। कठिन परिस्थितियों में भी हौसले के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। जल्दी सफलता मिलने पर भी जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

साव ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं और सुंदर परिसर की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस महाविद्यालय का संचालन महानगरों के स्तर की व्यवस्थाओं के साथ हो रहा है। यहां के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के एनएसएस शिविर में शामिल होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विद्यार्थियों की ये उपलब्धियां लोरमी को नई पहचान दिलाएंगी।

उप मुख्यमंत्री साव ने टेबल टेनिस में लगातार चार वर्षों से महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने उत्कृष्ट विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

छात्र-छात्राओं के रक्तदान की सराहना करते हुए साव ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह किसी जरूरतमंद को जीवन देने का सबसे बड़ा सेवा कार्य है। युवाओं का यह सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणादायी है।

साव ने कहा कि युवाओं को अपनी पढ़ाई और खेलों के साथ समाज सेवा के प्रति भी समर्पित होना चाहिए। जीवन में अपनी सफलता के साथ समाज और देश के लिए भी योगदान देने का भाव रखना चाहिए। युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत से अपना भविष्य संवारें, साथ ही अपने गांव, क्षेत्र और छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन करें।

विकास कार्यों के लिए 80 लाख रुपए की घोषणा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कॉलेज की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 30 लाख रुपए, मंच निर्माण के लिए 10 लाख रुपए एवं खेल मैदान के उन्नयन के लिए 40 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कॉलेज तक पहुंच मार्ग के लिए पहले ही 19 लाख रुपए की स्वीकृति दी जा चुकी है।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अखिलेश शर्मा, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, डॉ. उदय जायसवाल और दिनेश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्राध्यापकगण, ग्रामीण एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed